Breaking News

होली में हु’ड़दंग करने वाले सीधे जाएंगे जेल

होली पर्व में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर मसौढ़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. जहां मसौढ़ी के सभी क्षेत्र के प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे. जनता और प्रशासनिक लोगों के बीच हुई इस बैठक का उद्देश्य होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखना था.

बैठक में सबसे पहले मौजूद सभी लोगों ने होली पर्व के दौरान किस प्रकार शांति व्यवस्था बनी रहे, इस पर अपना सुझाव दिया. इसके बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को होली के दिन पालन होने वाले गाइडलाइन की जानकारी दी. बैठक में मौजूद मसौढ़ी के एएसपी वैभव शर्मा ने साफ तौर पर लोगों को बताया कि होली के दिन हुड़दंग करने वाले लोग सीधे जेल जाएंगे. साथ ही होलिका दहन के दिन इधर-उधर लुक्वारी फेकने वालों पर भी पुलिस के द्वारा सख्त से सख्त करवाई की जाएगी

बता दें कि होली को लेकर पटना से सटे मसौढ़ी में प्रशासन शांति व्यवस्था को लेकर मुस्तैद है. इसी क्रम में शहर के बुद्धिजिवियों के साथ पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक हुई. जिसमें सभी क्षेत्र के प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे. बिहार पुलिस मुख्यालय ने भी होली को लेकर सभी जिला पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.