औरंगाबाद में मां ने 100 रुपया नहीं दिया तो गुस्साए बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की है। मृतक 15 वर्षीय किशोर गोलू कुमार रामनगर गांव निवासी संतोष चंद्रवंशी का बेटा था।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। पता लगाया जा रहा है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
दो दिन से कर रहा था जिद
मृतक किशोर की मां झाड़ू-पोछा करती है। उसकी माली हालत ठीक नहीं है। शनिवार को भी पैसा मांग रहा था। लेकिन पैसा नहीं रहने के कारण उसकी मां नहीं दे पायी। फिर रविवार को भी उसने पैसा मांगने लेने के लिए जिद पर अड़ गया। लेकिन रविवार को भी उसकी मां ने पैसा नहीं दिया।
इससे गुस्साए किशोर ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसकी सूचना उसकी मां को मिली तो आनन-फानन में घर पहुंची। फिर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए ही किशोर के शव को लेकर घर चले गए। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।




Leave a Reply