Breaking News

बिहार : खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग, दर्जनभर घर जलकर राख

बेतिया के बेरिया प्रखंड के लौकरिया गांव में खाना बनाने के दौरान आग लगने से दर्जन भर घर राख की ढेर में तब्दील हो गए। घटना शनिवार सुबह की है। आग लगते ही गांव मे अफरा तफरी मच गई। मुखिया श्रवण गुप्ता, सरपंच प्रमोद सिंह समेत पुलिस भी वहां पहुंची। सूचना मिलते ही अग्नि शामक दस्ता भी पहुंच आग को बुझाने में जुट गई। घंटों बाद आग पर काबू पाया गया।खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग, दर्जनभर घर जलकर राख, 2 लाख से अधिक की क्षति

मुखिया श्रवण गुप्ता ने बताया कि जहांगीर मियां के घर में खाना बन रहा था। उसी दौरान चूल्हे से निकली एक चिनगारी झोपड़ी पर जा गिरी। जिससे आग पकड़ लिया गया। जिसके बाद लोग घर छोड़ बाहर निकलने लगे। देखते ही देखते इस आग ने दुर्गा मुखिया, अर्जुन कुमार, ललन मुखिया, सुदर्शन मुखिया, अमजद, सतार मियां, दुखी मियां, ऐनुल खातुन , सौकत मियां आदि की घरों को पलभर मे स्वाहा कर दिया। इस दौरान लाखों के समान में आग लग गई। सीओ हेमेन्द्र कुमार ने बताया कि वे स्वयं घटना स्थल पहुँच जांच कर रहे है। जो वास्तविक अग्नि पीड़ित है, उन सभी को शीघ्र राहत दी जाएगी।

राहत मे जुटे प्रतिनिधि,आग बुझाने में एकजुट हुए ग्रामीण।

घटना के बाद आग ने आशियाना समेत खाने का अनाज भी राख की ढेर मे तब्दील कर दिया। इस विषम परिस्थितियों मे इन पीड़ितों की सहायता मे मुखिया श्रवण गुप्ता व सरपंच प्रमोद सिंह आगे आए है। मुखिया ने सभी पीड़ितों को आवश्यक सहायता करने मे जुट गए। प्लास्टिक से लेकर खाने की समानों की व्यवस्था की गई। वहीं, उन्होंने कहा कि इन पीड़ितों के लिए सामूहिक भोजन बनाकर खिलाने का भी व्यवस्था की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.