समस्तीपुर में गुरुवार की देर रात चोरों ने एक साथ तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने 5 लाख रुपए मूल्य से अधिक के जेवरात सहित कीमती सामानों की चोरी कर ली। मामला मोरवा प्रखंड के निकसपुर पंचायत स्थित अमृतपुर चंदौली गांव के वार्ड संख्या तीन का है। जहां चोरों ने घर के पीछे की दीवार फांद कर पहले भाजपा नेता अजीत कुमार चौधरी के घर में प्रवेश किया। चोर घर के गेट का ताला तोड़ अंदर घुसे। जहां ट्रंक का ताला तोड़ उसमें रखें दुल्हन के सोने चांदी के सभी गहने व तेईस चांदी के सिक्के सहित लगभग पांच लाख से अधिक कीमत के सामान की चोरी कर ली।
इसके बाद चोरों ने सुधीर कुमार चौधरी के घर पर घुसकर सोने, चांदी के जेवरात की चोरी की। फिर विजय चौधरी के घर में घुसकर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर एवं कीमती सामानों की चोरी की। इसके बाद संजय चौधरी के घर में प्रवेश कर जेब में रखे तीन सौ रुपए की चोरी कर ली। चार घर के बाद चोर अन्य घर में प्रवेश करते की लोगों के जगने की आहट पाते ही सभी भाग निकला।
घटना को लेकर भाजपा नेता अजीत कुमार चौधरी के पुत्र सुभाष कुमार सुमन के द्वारा ताजपुर थाने में चोरी की घटना के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। अन्य पीड़ितों के द्वारा आवेदन देने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में ताजपुर थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि चोरी की घटना से पीड़ित परिवार से आवेदन लेकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।




Leave a Reply