सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के कुशमारी पंचायत अंतर्गत पंछोर गांव में योगी बाबा स्थान के प्रांगण में एक अधेड़ की मौत हो गई। दरअसल, मृतक उक्त स्थान पर खीर भोजन का चढ़ावा चढ़ाने के लिए गए थे। और पीपल के पेड़ के नीचे खीर बना रहे थे। इसी बीच पीपल के पेर कि एक टहनी गिर गई गई। जिसमें दब कर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि घटना वक्त 2 दर्जन से अधिक लोग वहां मौजूद थे। बाद बाकी लोग बाल बाल बच गए।
घटना के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इस जगह पर प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को दूर-दूर से लोग अपनी मन्नते पूरी होने पर चढ़ावा चढ़ाने आते है। इलाके के अलावा आसपास के दर्जनों गांव के लोग चढ़ावा चढ़ाने पहुंचते हैं।
इसी कड़ी में शुक्रवार के रोज तकरीबन तीन दर्जन लोग चढ़ावा का प्रसाद चढ़ाने योगी बाबा स्थान पहुंचे थे। और स्थान के प्रांगण में पीपल का विशाल पेड़ है उसी के नीचे सभी प्रसाद बना रहे थे। इसी बीच पेड़ का एक बड़ा टहनी अचानक से गिरी। जिसके बाद सभी भागने लगे, हालांकि मृतक को भागने में देरी हुई। और उसमे दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। वही शव के शिनाख्त को लेकर ग्रामीणों से पूछ ताछ कर रही है। हालांकि मृतक का उम्र तकरीबन 50 बताया जा रहा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए पूछताछ चल रही है। तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है।



Leave a Reply