Breaking News

गायघाट पुलिस ने एक बोतल शराब के संग दो युवक को किया गिरफ्तार, बाईक भी किया जब्त, होली पर्व के मद्देनजर छापेमारी तेज़

गायघाट पुलिस ने एक बोतल शराब के संग दो युवक को किया गिरफ्तार, बाईक भी किया जब्त, होली पर्व के मद्देनजर छापेमारी तेज़

Repoted by Deepak

गायघाट।होली पर्व को लेकर लगातार वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गायघाट पुलिस की लगातार छापेमारी ज़ारी हैं। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कारवाई करते हुए पुलिस ने जारंग चौक के समीप पुलिस ने बाईक सवार दो युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। जिसके पास से एक बोतल शराब भी बरामद की गई है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया हैं ।थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि उसकी पहचान कमरथु निवासी बादल कुमार एवं कैलाश मंडल के रूप में हुई हैं। एसआई मोनू कुमार के ब्यान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैं।बाईक भी ज़ब्त कर थाने ले आयी हैं।

बता दें कि चिन्हित क्षेत्रों में शक्रिय हैं शराब माफिया

शहर की बात तो दूर अब तो सुदूर इलाके के चिन्हित क्षेत्रों में भी शराब माफिया सक्रिय हैं। गायघाट के रामनगर, भूसरा, बरूआरी, सूरा, जारंग, असिया, शिवदाहा, बरूआरी के कई इलाके में शराब की बिक्री परवान पर है। इन जगहों से कई दफा शराब की खेप भी पकड़ी जा चुकी है। इसके बावजूद भी शराब की तस्करी रोकने में पुलिस विफल है।होली पर्व के मद्देनजर सभी थानाध्यक्षों को शराब के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। शराब तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी हाल में शराब की तस्करी नहीं होने दी जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.