Breaking News

भाभी की देवर से शादी की जिद, देवर की तय हुई शादी तो थाने पहुंची भाभी

भागलपुर में देवर से शादी की जिद लेकर भाभी थाने पहुंच गई। गुरुवार को महिला अपने 6 साल के बच्चे के साथ थाने पहुंची। महिला और उसकी मां ने थाने में खूब हंगामा किया। भाभी का कहना था कि देवर उसे पत्नी की तरह रखता था। और देवर का कहना है कि वो अपनी शादी करेगा, लेकिन भाभी को भाभी की तरह रखेगा। वहीं ससुराल पक्ष के लोग भी शादी नहीं करने की जिद पर अड़े रहे।

जोगसर थाना क्षेत्र के काली ठाकुर लेन निवासी कारू तुरी की शादी गोड्डा धमनी की रहने वाली सुलोखा के साथ 10 साल पहले हुई थी। सड़क हादसे में 6 साल पहले कारू तुरी की मौत के बाद एक महीने की गर्भवती सुलोखा अपने मायके धमनी जाकर रहने लगी थी। इस दौरान कारू तुरी का छोटा भाई बंटी तुरी अपने भाई के ससुराल आता-जाता था।

गर्भवती होने का हवाला देकर मांग में सिंदूर नहीं दिया
सुलोखा का कहना है कि बंटी तुरी ने कागजी तौर पर उसके साथ समाज के सामने शादी कर ली। गर्भवती होने का हवाला देकर मांग में सिंदूर नहीं दिया। कहा कि बच्चा के जन्म होने के बाद सिंदूर देंगे। उसके बाद दिया ही नहीं। सुलोखा का कहना है कि पत्नी बनाकर काफी दिनों तक अपने साथ रखा भी। सुलोखा की मां ने कहा कि हम लोग चाहते हैं बेटी की शादी बंटी से हो। पहले कागज पर बंटी की शादी बेटी से हुई है।

देवर ने कहा- कागज पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाया
सुलोखा के देवर बंटी ने अपनी भाभी और उसकी मां के बात को खारिज करते हुए कहा कि हमने शादी नहीं की है। उसके घर गए थे तो कागज पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाया था। अब इन लोगों को पता चला कि मेरी शादी हो रही है तो यहां पहुंच गई। हम इनको भाभी की तरह रखना चाहते हैं लेकिन हम दूसरी जगह शादी करेंगे। बंटी की मां के मुताबिक, उसके बड़े बेटे की मौत हो गई थी। उसके बाद से उसकी बहू अपने मायके में थी। जब लाने जाते तो ससुराल नहीं आती थी। अब ये कह रही बंटी से शादी करेंगे। ऐसा नहीं होने देंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.