Breaking News

BJP नेता का अजीबोगरीब संकल्प, इंडिया से कोरोना खत्म होने तक चप्पल नहीं पहनेंगे

एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना से लड़ने के लिए दवाइयां तैयार करने में जुटी है, तो इधर बिहार में BJP के नेता इसे अपने संकल्प से खात्मा करने का प्रण ले रखे हैं। सासाराम से 5 बार के विधायक रहे 65 वर्षीय जवाहर प्रसाद पिछले दो वर्षों से नंगे पैर घूम रहे हैं।

खुद को मां तारा और बजरंग बली का भक्त बताने वाले ये नेता कहते हैं कि जब तक इंडिया में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या शून्य नहीं हो जाती वे चप्पल-जूता नहीं पहनेंगे। वे कहते हैं कि पिछले दो साल से वे पॉलिटिकल इवेंट से लेकर सोशल कार्यक्रम में नंगे पैर जा रहे हैं।

जवाहर प्रसाद के पैरों की स्थिति धीरे-धीरे खराब हो रही है।

जवाहर प्रसाद के पैरों की स्थिति धीरे-धीरे खराब हो रही है।

बर्फीली यात्रा से लेकर तपती दोपहरी में भी वो खाली पैर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रकोप से (2020 में) जब भारत त्रस्त था तब उन्होंने मां तारा और हनुमान जी के सामने ये प्रण लिया था। अब उन्हीं के हाथों में सब कुछ है।

पहले केवल सुबह में नहीं पहनते थे चप्पल
हालांकि नंगे पैर घूमने की आदत उनकी पहले से भी थी। दैनिक भास्कर ने जब उनसे इस संबंध में सवाल पूछा तब उन्होंने कहा कि जब वे विधायक हुआ करते थे तब केवल सुबह-सुबह नंगे पैर रहते थे, लेकिन विधानसभा में या किसी अन्य कार्यक्रम में चप्पल या जूता पहन कर आते थे। अब वे इसे पूरी तरह त्याग दिए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.