Breaking News

बीसीए अध्यक्ष के खि’लाफ महिला से छे’ड़खानी के आ’रोप में मामला दर्ज

पटना जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष रहबर आब्दीन ने बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी पर महिला से छेड़खानी मामले में दर्ज एफआईआर पर कहा कि किसी के आरोप लगा देने से कोई दोषी नहीं हो जाता है। पुलिस का काम है जांच करना, वो जांच कर रही है। हमें पुलिस जांच तक इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरोप लगने से पूरे क्रिकेट संघ को बदनाम नहीं कर सकते हैं।


पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहबर आब्दीन ने कहा है कि वैसे तो केस के बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं। लेकिन जो हमें जानकारी हैं उसके अनुसार यह कि काफी पहले के एक मामले में दिल्ली में केस दर्ज किया गया है। आरोप लगने से कोई दोषी नहीं हो जाता। आरोप प्रमाणित होना चाहिए। पुलिस अब इसका अनुसंधान कर रही है। वो इसमें सहयोग कर रहे हैं। वैसे यह मैटर जुलाई से चले आ रहा है और अब केस हुआ है।

पटना जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष ने कहा कि इस पर ज्यादा टीका-टिप्पणी उचित नहीं। हमें वेट करना चाहिए। आरोप सिद्ध नहीं हो तबतक किसी को दोषी नहीं कह सकते। इस मामले की जांच चल रही है,इस पर किसी को ज्यादा राय देने की जरूरत नहीं। किसी ने आरोप लगाया है वो पुराना मामला है। जब उन्हें दोषी नहीं साबित किया गया है तो राकेश तिवारी के इस्तीफा देने की मांग सही नहीं है। न्यायालय के आदेश से पहले पुलिस की अंतिम जांच रिपोर्ट आने का इंतजार करना चाहिए। अगर वे दोषी करार दिये जाते हैं तो नैतिकता भी है कि उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। हालांकि इस तरह के आरोप लगने से आप पूरे क्रिकेट संघ को बदनाम नहीं कर सकते।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.