Breaking News

कांग्रेस पर भड़’के बीजेपी MP अजय निषाद, कहा- कांग्रेस बुझता हुआ दीया है, सिर्फ बत्ती जल रही है

मुजफ्फरपुर से BJP सांसद अजय निषाद ने कांग्रेस पार्टी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बुझता हुआ दीया है। तेल समाप्त हो चुका है। सिर्फ बत्ती बची हुई है। वही जल रही है। कभी भी बुझ जाएगी।

बीजेपी सांसद ने ये बातें तेलंगाना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी पर पलटवार करते हुए दिया है। दरअसल, रेडड्डी ने बिहार के DNA पर सवाल उठाया था। इसी के बाद MP निषाद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान देने से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को बचना चाहिए। आने वाले दिनों में इनका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। आज बिहार के बारे में बोल रहे हैं, कल दूसरे स्टेट के बारे में बोलेंगे। ऐसे में जहां जाएंगे, मुंह की खानी पड़ेगी। कोई नाम लेने वाला भी नहीं बचेगा।

मुकेश सहनी पर भड़के निषाद

अजय निषाद ने मंत्री मुकेश सहनी को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि वे UP में कमल नहीं खिलने देने की बात कह रहे हैं। जबकि 300 से अधिक सीट BJP को मिलने जा रही है। इस चुनाव का परिणाम आने के बाद शीर्ष नेतृत्व उन पर अवश्य कार्रवाई करेगी। गठबंधन से उन्हें निकाला भी जा सकता है। CM योगी पूरे सम्मान के साथ सत्ता पर फिर काबिज होंगे।

अगर किसी को भ्रम है कि एक रोड़ा फेंककर पूरी दीवार खड़ी कर देंगे। तो ऐसी सोच में ना रहें। BJP ने मुकेश सहनी को बहुत सम्मान दिया। MLC से लेकर मंत्री तक बनाया। अब वे BJP के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं तो ऐसे में तो कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.