Breaking News

बार-बालाओं के साथ अ’श्लील डांस करते मंदिर सचिव का VIDEO, महिलाओं और बच्चों के सामने ली चुम्मी

डेल्हा थाना क्षेत्र में स्थित छोटकी डेल्हा के मंदिर सचिव का बार-बालाओं के साथ अश्लील डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मंदिर सचिव बार-बालओं की चुम्मी ले रहा है। महिलाओं और बच्चों के सामने उनके सीने पर हाथ रख रहा है। अश्लील वीडियो के वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। इलाके की महिलाओं ने एकजुट हो कर SSP से शिकायत कर दी। फिलहाल, मंदिर के सचिव को पद से हटा दिया गया है। ये कार्यक्रम शिवरात्रि पर रखा गया गया था, वीडियो 1 एक मार्च का है।

शिवरात्रि के मौके पर हुआ था कार्यक्रम
छोटकी डेल्हा के पास एक बड़ा शिव मंदिर है। मंदिर का सचिव अंकित कुमार है। वहीं, अध्यक्ष शंकर यादव हैं। बीती 1 मार्च को शिव रात्रि के अवसर पर देर शाम डांस का आयोजन किया गया था। उस प्रोग्राम में बार-बालाएं भी आईं थी। वायरल वीडियो में सचिव अंकित कुमार बार-बालाओं के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहा है। वह डांस करने वाली लड़कियों व महिलाओं के साथ फूहड़ता से पेश आ रहा है।

किसी ने नहीं किया विरोध
खास बात यह भी कि उस आयोजन में कई लोग शामिल हैं पर कोई उसकी इस हरकत का विरोध नहीं कर रहा है। वह मजे से बेफिक्र हो कर फूहड़ता कर रहा है। यही नहीं उसके साथ कई लोग भी डांस कर रहे हैं। वे भी सचिव को साथ देने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। लिहाजा मंदिर के सचिव का हौसला वीडियो में बढ़ता ही नजर आ रहा है।

जब यह वीडियो वायरल हुआ तो क्षेत्र की महिलाएं आक्रोशित हो उठीं।

जब यह वीडियो वायरल हुआ तो क्षेत्र की महिलाएं आक्रोशित हो उठीं।

आक्रोशित महिलाएं पहुंची SSP आवास
वहीं, जब यह वीडियो वायरल हुआ तो क्षेत्र की महिलाएं आक्रोशित हो उठीं। वह शनिवार दोपहर बाद एकत्रित हो कर SSP आवास पहुंची। आवास पर बड़ी भीड़ जुटने की सूचना के बाद मौके पर रामपुर थाने की पुलिस पहुंची और उन्हें DSP पीके साहू के पास भेज दिया। महिलाओं की शिकायत सुनते ही DSP ने SDM इंद्रवीर को घटना की जानकारी दी। इस पर एसडीएम ने निबंधन से मंदिर के सचिव अंकित कुमार का नाम काट दिया।

मंदिर में महिलाओं की आवाजाही में कमी: अध्यक्ष
DSP ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। संबंधित थाने को केस दर्ज करने की बात कही गई है। इधर, मंदिर के अध्यक्ष शंकर यादव ने कहा कि सचिव की हरकत से मंदिर में अचानक से महिलाओं की आवाजाही में कमी आ गई है। महिलाएं सचिव की हरकत से काफी भयभीत हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.