Breaking News

नवादा में इश्क में गई जान! परिवार बोला- रे’प के बाद बेटी का म’र्डर, जानें मामला..

बिहार के नवादा में एक लड़की की इश्क में मौत हो गई। लड़की की हत्या की गई या उसने सुसाइड की है, इस पर पुलिस उलझ गई है। परिवार वालों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। शिकायत की है कि युवक लड़की के साथ रेप कर रहा था। बेटी की चिल्लाने की आवाज सुनकर जब परिवार मौके पर पहुंचा तो युवक के दो साथी भाग गए। मौके पर बेटी मरी पड़ी थी।

वहीं, युवक ने पुलिस को बताया कि उसका लड़की से दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रात को परिवार ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया और जमकर पीटा। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में रेप की घटना से इंकार किया है। शक जताया है कि लड़की ने सुसाइड की है। शव का पीएम कराया जा रहा है। जांच के बाद पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है।

मामला मंगलवार रात नक्सल प्रभावित इलाका रजौली थाना क्षेत्र के सोहदा गांव में मंगलवार देर रात की है। गरिमा (परिवर्तित नाम) की उम्र 17 साल की है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने रवि कुमार नाम के युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने रवि सहित तीन पर रेप और मर्डर का आरोप लगाया। रवि सिरदला थाना क्षेत्र के बरदाहा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो कई पेंच सामने आए। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। लड़की की मौत के पीछे की तीन कहानी निकल कर अब तक सामने आई है।

मृतका के हाथ की मेहंदी में RSG लिखा हुआ है। (लाल घेरे में)

मृतका के हाथ की मेहंदी में RSG लिखा हुआ है। (लाल घेरे में)

1. लड़की के परिवार की थ्योरी: गरिमा की मां ने बताया कि मंगलवार रात लगभग 1 बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री टॉयलेट के लिए खेत की ओर निकली थी। थोड़े ही देर में बेटी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। घर के लोग खेत की ओर दौड़कर भागे। वहां पहुंचे तो देखा कि बेटी के गले में रस्सी डाले तीन युवक बगल में खड़े थे। लड़की के चाचा ने मौके पर देखा कि दो युवक मौके से भागने में सफल रहे। वहीं, परिजनों ने एक युवक को अपने गिरफ्त में ले लिया। बेटी को होश में लाने का अथक प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

2. प्रेमी की थ्योरी: पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपित प्रेमी रवि कुमार ने बताया कि दोनों का दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 14 फरवरी को भी गौरी से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों लगभग 3 घंटा तक साथ थे। इसके बाद मंगलवार रात उससे मुलाकात करने पहुंचा। इसी दौरान परिजनों ने संबंध बनाते पकड़ लिया। उन्होंने बांधकर पीटा। आरोपी ने कहा कि दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। उसने हत्या नहीं की है।

3. पुलिस की थ्योरी: इधर, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने बताया कि युवती के साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ है। मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार लड़की का 2 साल से एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसे परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। जबकि आरोपी का मोबाइल और बाइक जब्त कर लिया गया है। लड़की ने हाथ पर RSG (रवि संग गरिमा) मेहंदी से लिखवाया था। पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या रेप की बात से इनकार किया है। वहीं, पुलिस सूत्र ने बताया कि लड़की ने पिटाई के बाद आत्महत्या की है। परिजन मामले में झूठ बोल रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.