गायघाट में ताड़ी दुकान से चुलाई शराब बरामद, आधा दर्जन गिरफ्तार
Repoted by Deepak
गायघाट। थाने के रामनगर गांव में एक ताड़ी में पुलिस ने छापेमारी कर पांच लीटर चुलाई शराब बरामद की। मौके से धंधेबाज सहित आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। । दारोगा राजू चौधरी के आवेदन पर धंधेबाज के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि रामअशिष महतो की ताड़ी दुकान में छापेमारी की गई थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया हैं। पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है।
चिन्हित क्षेत्रों में शक्रिय हैं शराब माफिया
शहर की बात तो दूर अब तो सुदूर इलाके के चिन्हित क्षेत्रों में भी शराब माफिया सक्रिय हैं। गायघाट के रामनगर, भूसरा, बरूआरी, सूरा, जारंग, असिया, शिवदाहा, बरूआरी के कई इलाके में शराब की बिक्री परवान पर है। इन जगहों से कई दफा शराब की खेप भी पकड़ी जा चुकी है। इसके बावजूद भी शराब की तस्करी रोकने में पुलिस विफल है।होली पर्व के मद्देनजर सभी थानाध्यक्षों को शराब के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। शराब तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी हाल में शराब की तस्करी नहीं होने दी जाएगी।




Leave a Reply