मुजफ्फरपुर : आज मुजफ्फरपुर जिला युवा राष्ट्रीय जनता दल द्वारा राजद का सदस्यता अभियान की सफलता और स्थानीय प्राधिकार विधान परिषद चुनाव की सफलता को लेकर जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नितेशे यादव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो. कारी सोहैब और विशिष्ट अतिथि युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव थे।

युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो. कारी सोहैब ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा विरोधी नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में युवा आगे आएं। आजादी के बाद सबसे भ्रष्ट नीतीश सरकार साबित हुई है। 16 वर्षों के शासनकाल में नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बाद कर दिया है।
श्री सोहैब ने कहा कि सदस्यता अभियान को गति और स्थानीय प्राधिकार निकाय कोट से होने वाले चुनाव में विधान परिषद के राजद उम्मीदवार शभू सिंह को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए युवा राजद के कार्यकर्ता पूरी ताकत झोंक दें। बिहार में विधानपरिषद की सभी उम्मीदवार भारी मतों से चुनाव जीत रहे हैं।



युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि युवा राजद ने पूरे बिहार में 10 लाख और जिला में 50 हजार राजद का सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। तय समय पर अपने लक्ष्य को युवा राजद पूरा करेगा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के प्रभावशाली व्यक्तित्व और कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर सभी जाति धर्म के नौजवान भारी संख्या में राजद की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संबोधित किए राजद जिला अध्यक्ष रमेश गुप्ता, विधायक इज़राइल मंसूरी, राजद एमएलसी प्रत्याक्षी शंभु सिंह, महानगर राजद जिला अध्यक्ष शाहिद इकबाल मुन्ना, युवा राजद महानगर अध्यक्ष विकास गुप्ता, युवा प्रदेश महासचिव मनोज जी, युवा प्रदेश महासचिव राजकुमार रजक, युवा प्रदेश सचिव रतन कुमार, विक्रांत यादव, इमदाद अहमद, रवि कुमार साह महानगर महिला अध्यक्ष रेणु साहनी,सुरेश राम भोला, सुधीर यादव, युवा प्रदेश सचिव अजीत यादव, युवा प्रदेश महासचिव मदन मोहन, खुर्शीद आलम, रामप्रवेश साहनी, सचिन राम, अंबिका राम, सुधाकर शर्मा, आदित्य प्रकाश, जितेंद्र यादव, तबिश क़मर, रवि कुशवाहा, अनिल यादव, बीना सिंह, शिव कुमार, विनोद पटेल भोला, विश्वजीत यादव, राहुल राय और युवा राजद के सभी प्रखंड अध्यक्ष के युवा कार्यकर्ता मौजुद थेl

Leave a Reply