मुजफ्फरपुर। चाणक्य विद्यापति सोसाइटी द्वारा 12 मई 2022 को यज्ञोपवीत संस्कार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें 351 बरूआ का यज्ञोपवीत संस्कार कराया जाएगा। इससे पहले 11 मई 2022 को पूजा मटकोर के साथ रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन होगा। यह निर्णय आज 52 बीघा स्थित सोसायटी के प्रधान कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया।

सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनय पाठक की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राज्य एवं देश में कोरोनावायरस के संक्रमण को कम होने से अब यज्ञोपवीत महोत्सव का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया है। 12 मई 2022 को आयोजित होने वाले इस यज्ञोपवीत महोत्सव को भव्य बनाने के लिए 25 सदस्य कमेटी का गठन किया गया। इसके साथ ही कमेटी के सदस्यों को कार्यक्रम से संबंधित जिम्मेदारी सौंपी गई। यज्ञोपवीत संस्कार महोत्सव के आयोजन के लिए संगठन प्रभारी अजयानंद झा को नए बच्चों का निबंधन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके साथ ही राष्ट्रीय सचिव पप्पू झा को अधिक से अधिक सहयोग राशि संग्रह करने की जिम्मेदारी दी। सोसाइटी के राष्ट्रीय सचिव अभय चौधरी को सदस्य बनाने तथा अशोक झा को भोजन से संबंधित व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष स्नेह कुमार झा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसएन मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनय पाठक के साथ पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करेंगे। सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनय पाठक ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अगले रविवार को फिर से सभी सदस्यों की बैठक बुलाई है। बैठक में चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के राष्ट्रीय संरक्षक भुवनेश्वर झा, राष्ट्रीय सचिव पप्पू झा, अभय चौधरी, अशोक झा उपाध्यक्ष शंभू नाथ मिश्र, संगठन प्रभारी अजयानंद झा, कोषाध्यक्ष स्नेह कुमार झा उर्फ पिंकू झा, मातृशाखा के सचिव रंजना झा समेत मनोज ठाकुर, विशाल झा, मुन्ना रफी, विमलेश चौधरी, संतोष मिश्रा, देवेंद्र झा समेत अन्य उपस्थित थे ।




Leave a Reply