Breaking News

स्वतंत्रता सेनानी समेत 40 ट्रेनों का परिचालन कल से शुरू, जानें…

पूर्व मध्य रेल द्वारा कोहरा को लेकर रद्द की गई ट्रेनों को पूर्ण बहाल किया जा रहा। करीब 40 से अधिक ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से फिर से शुरू कर दिया गया है। यह सभी ट्रेन कल से शुरू हो जाएंगी। दरअसल, तीन महीने बाद से अप व डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-बनारस एक्सप्रेस, हरिहर एक्सप्रेस, शहिद एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को पूर्ण बहाल किया गया है।

वहीं, सप्ताह में एक से दो दिन रद्द की गई 21 जोड़ी ट्रेनों में सप्तक्रांति सुपरफास्ट, वैशाली सुपरफास्ट, स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट, ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों का भी परिचालन प्रत्येक दिन होगा। बताया गया कि परिचालन शुरू होने से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में जाने वाले यात्रियों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा।

बताते चले कि दिसंबर माह में 40 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया था। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। इधर एक मार्च से सभी ट्रेनों का परिचालन होने से सीट की बुकिंग काफी तेज है। बड़ी संख्या में लोगों को कन्फर्म सीट मिल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.