Breaking News

बेतिया में ज्वेलरी शॉप से 10 लाख की चोरी, दीवार तो’ड़कर ज्वेलरी शॉप में घुसे चोर

बेतिया में चोरों ने गुरुवार देर रात ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर दीवार तोड़कर शॉप में घुसे और लॉकर तोड़कर 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। पूरा मामला के मझौलिया थाना क्षेत्र के बेखबरा चौक का है। शुक्रवार सुबह जब ज्लेलरी शॉप के मालिक को घटना की भनक लगी तो वे फौरन मौके पर पहुंचे। शॉप का हाल देख दंग रह गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, चोरी की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। चोरों की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

घटना के बाद स्थानीय लोग पुलिस की गश्ती पर सवाल उठा रहे हैं। व्यवसायियों का आरोप है कि लगता मझौलिया में चोरी की घटना आए दिन बढ़ती जा रही है इसके बावजूद भी पुलिस गश्ती पर ध्यान नहीं दे रही है। सुबह से लगातार फोन करने पर पुलिस 10 बजे घटनास्थल पर पहुंची है। पीड़ित व्यवसाई राजा बाबू राकेश ने बताया कि यहां हमेशा नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। इन लोगों ने ही शॉप से 10 लाख की चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। इसके बावजूद भी पुलिस इन नशेड़ियों पर नकेल नहीं कश्ती है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.