Breaking News

बिहटा के पूर्व CO अब EOU के शिकंजे में, पटना-आरा के मकानों की चल रही तलाशी

बिहार में अवैध बालू खनन में संलिप्त रहे अधिकारियों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज बिहटा में CO ऱहे विजय कुमार सिंह के पटना और आरा के आवासों पर रेड चल रही है।

विजय कुमार सिंह के खिलाफ अवैध तरीकों से संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। EOU ने उनके खिलाफ प्राथमिक जांच की और आरोपों में सत्यता पाए जाने पर पहले 24 फरवरी को भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम, 1988 यथा संशोधित 2018 की धारा 13(2), 13 (1)(b) के तहत आर्थिक अपराध थाना में कांड संख्या -09/2022 दर्ज की है। EOU की कार्रवाई में क्या-क्या मिला है, इसकी जानकारी जांच के क्रम में आगे मिलेगी।

आरा में CO का घर।

आरा में CO का घर।

फिलहाल विजय कुमार सिंह के पटना में रूपसपुर इलाके के रंजन पथ पर लेन नंबर-3 में स्थित आवास के साथ ही आरा के नवादा इलाके के अनाईठ मोहल्ले स्थित पैतृक मकान पर भी रेड की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.