Breaking News

फिर करवट लेगा माैसम:आज-कल में तेजी से बढ़ेगा तापमान, परसाें से 2 दिन फिर ठंड बढ़ने के आसार

माैसम फिर करवट लेगा। अगले दाे दिन ताे गर्मी और बढ़ेगी, पर परसाें से 2 दिन फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं। इस दाैरान कुछ इलाकाें में तेज बारिश ताे कहीं-कहीं बूंदाबांदी हाेगी। हवा भी 10 से 15 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

इधर, सर्द पछुआ हवा चलने से मंगलवार काे दिन का तापमान साेमवार की अपेक्षा दाे डिग्री कम 23.2 डिग्री रहा जाे सामान्य से 4.2 डिग्री कम बताया गया है। हालांकि, रात का तापमान 2 डिग्री वृद्धि के साथ 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। यह सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान : सुबह के समय हवा में नमी भी 80-90% रहेगी

पूसा कृषि मौसम परामर्शी सेवा के नाेडल अधिकारी डाॅ. ए. सत्तार ने कहा कि 23-24 फरवरी काे ताे तापमान और बढ़ेगा जिससे गर्मी अधिक लगेगी। लेकिन, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हाेने से 25-26 फरवरी काे गरज वाले बादल के बीच अनेक जगह हल्की से मध्यम वर्षा हाेगी।

अगले दाे दिन अधिकतम तापमान 27 से 30 व न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। 4 दिनों तक 10-15 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी। हवा में नमी की मात्रा दिन में 40-50, पर सुबह में 80-90 फीसदी तक रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.