Breaking News

प्यार में धोखा खाकर जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर गिरा था युवक

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर हाजीपुर को जा रही एक पैसेंजर ट्रेन से युवक गिर गया। रेल ट्रैक पर गिरने से उसके सर में चोट आई थी। अस्पताल ले जाते वक्त उसने बताया कि ट्रेन की गेट पर खड़ा था तभी पीछे से किसी ने धक्का दे दिया। हालांकि अब उसकी स्थिति ठीक है। इलाज के बाद होश में आने पर जब उसने अपनी कहानी बताई तो उसे सुनकर सभी चौंक गए।

दरअसल युवक को प्यार में धोखा मिला था। वह भी दो बच्चों की मां से। जब उसे पता चला कि जिस प्रेमिका के चक्कर में वह पड़ा है, वह किसी और के चक्कर में पड़ी है। तब दुखी होकर वह अपने घर वापस जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया।

गया का रहनेवाला है युवक, सीतामढ़ी में था प्रेमिका के साथ

ट्रेन से गिरा युवक गया जिले के फातेपुर स्थित चरोखरीगढ़ का रहने वाला रितेश कुमार है। होश आने के बाद बताया कि वह कुछ दिन पूर्व ही सीतामढ़ी के बाजपट्टी स्थित एक चिमनी में काम करने पहुंचा था। उसके साथ उसकी प्रेमिका भी पहुंची थी। वह उसके साथ रहने लगा।

बताया कि उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा दे दिया। एक दिन देर रात वह किसी और के साथ थी। जब उसने देख लिया तो उसका दिल टूट गया। दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। इसके बाद वह डिप्रेशन में आ गया। उसने कहा कि प्रेमिका ने उसे वापस जाने के लिए कह दिया था। प्रेमिका ने कहा कि वह अब खुद कमाकर खा सकती है। जिसके बाद वह सीतामढ़ी से बस से मुजफ्फरपुर आया। वहां पटना के लिए पैसेंजर ट्रेन पकड़ी। जंक्शन से जैसे ही ट्रेन खुली। वह गेट पर खड़ा हो गया। इसी बीच तीन-चार की संख्या में लोग थे। उसने धक्का मार दिया। इसमें वह नीचे गिर गया। सिर में गंभीर रूप से चोट आयी है।

इस संबंध में जीआरपी के अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन से गिरने की सूचना पर गए थे। छानबीन में पता चला कि युवक को अज्ञात यात्रियों ने धक्का मारा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.