Breaking News

बाइक नहीं मिली तो बारात नहीं आई, दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा के घरवाले फरार

मोतिहारी में दहेज में 50 हजार रुपए नकद और बुलेट बाइक नहीं देने के कारण दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। दुल्हन सजधज कर तैयार बैठी रही, लेकिन बारात नहीं पहुंची। यह मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित पंचायत का है। बताया जाता है कि पन्नालाल साह की लड़की की शादी मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी शंभु साह के पुत्र चंदन कुमार से तय हुई थी। सब कुछ समय से होता जा रहा था। पंडाल मड़वा सज धज कर तैयार था, बस इंतजार हो रहा था तो दूल्हे राजा का, लेकिन जब बारात आने में लेट हुआ तो लड़की के पिता ने लड़के वालों को फोन किया। लड़के वालों की तरफ से जवाब आया कि एक बुलेट और 50 हजार नकदी नहीं मिला है, इस वजह से बरात नहीं जाएगी। यह सुन लड़की वालों के होश उड़ गए।

लड़की के पिता पंचायत के मुखिया के साथ पहुंचे लड़के के घर पर

बारात नहीं आने की खबर जैसे ही घर और गांव वालों को लगी, वैसे ही पंचायत के मुखिया और गांव के पांच लोग लड़की के पिता के साथ लड़के के घर पहुंच गए। वहां पहुंचे तो पता चला कि लड़के के घर पर सिर्फ दो महिलाएं मौजूद थी। सभी पुरुष सदस्य घर से गायब थे और सभी का मोबाइल भी बंद था।

बाद में आक्रोशित लोगों ने इसकी सूचना पारु थाना को दी। लड़की के पिता पन्नालाल साह ने बताया, ‘हमने अपने सामर्थ्य अनुसार उपहार स्वरूप सामान दिया था। बारातियों के स्वागत और खाने के लिए शाकाहारी व मांसाहारी व्यंजन के साथ मिठाई का भी व्यवस्था की थी। अचानक बरात नहीं आने की सूचना से पूरा परिवार और समाज में मायूसी का माहौल हैं।’

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.