16 फरवरी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर को एक बड़ी सौगात के तौर पर जू सफारी का लोकार्पण किया था लोकार्पण के अगले दिन के बाद ही कुछ विशेष कारणों से जू सफारी को बंद कर दिया गया था। पुणे जू सफारी को आज से शुरू किया जा रहा है जिसमें कई बदलाव किए गए। जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि यह बिहार का इकलौता जू सफारी है जहां आप बंद गाड़ियों के अंदर से स्वच्छंद विचरण करते हुए जंगली जानवरों को देख सकते हैं पांच अलग-अलग घेरों में भालू,हिरण, तेंदुआ, शेर और बाघ को रखा गया है। कुल 2 घंटों के सफर में आपको जंगल के अंदर जंगली जानवर स्वच्छंद विचरण करते हुए नजर आएंगे।
50 से लेकर 250 तक निर्धारित किए गए है जू सफारी के शुल्क
सर्वप्रथम जब जू सफारी का लोकार्पण हुआ था तब 250 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया था जिसे अब नए सिरे से लागू किया गया है वयस्कों के लिए ₹100 एवं शिशु वर्ग के लिए जिनकी ऊंचाई 4 फीट 6 इंच तक हो उन्हें ₹50 में बस से वन्यजीव सफारी भ्रमण को छोड़कर। इस प्रवेश शुल्क में यूएसपी पॉइंट, इंटरप्रिटेशन सेंटर, 180 डिग्री थिएटर इत्यादि दिखाए जाएंगे। तो वही सफारी शुल्क में बस से वन्य सफारी के अतिरिक्त अन्य सुविधाएं को देखते हुए ₹250 वयस्कों के लिए एवं 150 रुपये शिशु वर्ग के लिए जिनकी हाइट 4 फुट 6 इंच हो उन्हें यह शुल्क देना होगा। 2 साल तक के बच्चों के लिए प्रवेश निशुल्क की व्यवस्था की गई है।
पार्किंग के लिए लगेगा अलग चार्ज
जू सफारी के अंदर पार्किंग के लिए जहां बड़े बस को 200 रुपये, मिनी बस को 150 रुपये, कार जीप एवं अन्य छोटे वाहन को 50 रुपये, मोटरसाइकिल ई-रिक्शा को 20 रुपये एवं साइकिल को 10 रुपये प्रति 4 घंटे के दर से पे करना होगा।

जू सफारी के अंदर कौन-कौन से सामान हैं प्रतिबंधित
राजगीर जू सफारी में आग्नेयास्त्र, ज्वलनशील पदार्थ,धारदार वस्तु, धूम्रपान, सिगरेट गुटका, पान मसाला, लाइटर,माचिस, खाना बनाना, मांसाहारी भोजन, खेलकूद सामग्री बैट, बॉल, बैडमिंटन, रैकेट, गुब्बारा इत्यादि ले जाने की मनाही है। तो वहीं जू सफारी के अंदर मौजूद वन्यजीवों से छेड़छाड़ करने पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत दंडनीय अपराध दिया जायेगा। जू सफारी पार्क में बिना मास्क पहने प्रवेश भी नहीं दिया जाएगा।
खास बातें
- प्रवेश शुल्क एक सौ रुपया, साढ़े 4 फीट 6 इंच तक के बच्चे को 50 रुपया शुल्क
- वन्यजीव सफारी भ्रमण के लिए व्यस्कों को 250 और 2 साल तक के बच्चे के लिए प्रवेश नि:शुल्क
- 4 फीट 6 इंच फीट तक की ऊंचाई के बच्चे को 150 रुपये देना होगा
- प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक बंदी



Comment here