बिहार में फिलहाल तीन एयरपोर्ट सामान्य परिवहन सेवाओं के लिए आपरेशनल हैं। इनमें पटना एयरपोर्ट पर सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है, तो गया एयरपोर्ट पर भी सुधार की प्रक्रिया लगातार जारी है। दरभंगा एयरपोर्ट पर हाल में ही यात्री सेवाएं शुरू की गई हैं। वहां यात्री सुविधाओं का विस्तार अभी प्रारंभिक चरण में है। मुजफ्फरपुर और रक्सौल में भी एयरपोर्ट को शुरू करने की मांग जोर पकड़ रही है। इस बीच अच्छी खबर यह है कि पटना स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतररराष्ट्रीय एयरपोर्ट विश्व के 200 चुनिंदा एयरपोर्ट में शामिल हो गया है। इस संबंध में एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल द्वारा सर्वे कराया गया था। सर्वे में यात्रियों से एयरपोर्ट पर दी जा रही सुविधाओं पर उनकी राय ली गई थी।
विश्व के चुनिंदा 200 हवाईअडडों में शामिल हुआ पटना एयरपोर्ट यात्रियों के फीडबैक के आधार पर की गई घोषणा एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल ने कराया था सर्वे
एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल द्वारा विश्व भर के प्रमुख एयरपोर्ट पर गत दिनों एक सर्वे कराया गया था। इसमें यात्रियों से कोरोना काल में दी जा रही सुविधा व समस्याओं के निबटारे के संबंध में फीडबैक मांगा गया था। सर्वे में यह बात सामने आई है कि हाल के दिनों में एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं में इजाफा होने के साथ ही कोरोना काल में एयरपोर्ट पर यात्रियों को हर प्रकार की मदद मिलती रही। अधिकारियों के मुताबिक पटना एयरपोर्ट को एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी सर्वे में वायस आफ कस्टमर रिकाग्निशन के वर्ग में चयन किया गया है।

यात्रियों की समस्याओं के त्वरित निबटारे के लिए की गई कार्रवाई के आधार पर पटना एयरपोर्ट को विश्व के 200 एयरपोर्ट के समकक्ष जगह दी गई। इस सर्वे में देश के सात प्रमुख एयरपोर्ट को शामिल किया गया था। इसमें पटना के साथ ही कोलकाता, चेन्नई, पुणे, भुवनेश्वर, गोवा और चंडीगढ़ एयरपोर्ट प्रमुख है। एयरपोर्ट आथरिटी आफ इंडिया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। पटना एयरपोर्ट को विश्व के चुनिंदा एयरपोर्ट में शामिल किया जाना बड़ी उपलब्धि मानी जा रहा है।



Leave a Reply