Breaking News

बिहार में पंजाब CM चन्नी के खिलाफ शि’कायत, बिहार-UP के लोगों को अपमानित करने का आरोप

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर सियासत तेज हो गई है। थाने से लेकर सड़क तक इसका विरोध हो रहा है। गुरुवार को भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुमार ने पटना के कदम कुआं थाने में FIR के लिए आवेदन दिया है। पुलिस ने शिकायती पत्र (आवेदन) को स्वीकार कर लिया है। इसमें CM चन्नी द्वारा बिहार-यूपी वासियों पर दिए बयान को अपमानजनक बताया गया है।

यह है पूरा मामला

दरअसल, पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को चुनावी सभा के दौरान बिहार और UP के निवासियों पर टिप्पणी की थी। इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद थी। पंजाब में प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब पंजाबियों का है… यहां कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी। ये जो बाहर से आते हैं… उन्हें पंजाबियत सिखाइए। इस पर चन्नी माइक लेकर कहते हैं कि यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भइए आके इते राज नई करदे। इस पर बगल में खड़ी प्रियंका ताली बजाकर मुस्कुराती हैं और खुद भी नारे लगाने लगती हैं।

कानूनी कार्रवाई की मांग
पंजाब सीएम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। साथ ही चन्नी के इस बयान पर दिल्ली, यूपी और बिहार के नेताओं ने भी पलटवार किया। शिकायत में मनीष कुमार ने बताया, पंजाब के CM ने यूपी और बिहार के ऊपर विवादित टिप्पणी किया है। वो भी प्रियंका गांधी के मौजूदगी में। यह बहुत ही शर्मनाक है। उनका इस तरह का बयान देना बिहार-यूपी के लोगों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे। यह पूरे देश का अपमान है। साथ ही उन्होंने इस बयान के लिए माफी मांगने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.