Breaking News

चने के सत्तू से 20 महिलाओं को दे रही रोजगार, 1 लाख रुपए से शुरू किया बिजनेस

कटिहार जिले में कुछ महिलाएं मिलकर महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश कर रही हैं। घर के काम-काज से समय निकालकर परिवार चलाने में भी आर्थिक मदद कर अन्य महिलाओं को मोटिवेट करने का काम किया है।

दरअसल, चांदपुर टीकापट्टी में यस कृति राज चना सत्तू 80 के दशक की तर्ज पर पत्थर की जाता चक्की से पीसकर महिलाएं कुटीर उद्योग चला रही है। उद्योग से जुड़ी टीकापट्टी गांव की महिला पलक कुमारी ने बताया कि इस उद्योग से प्रतिदिन डेढ़ सौ किलो चना का सत्तू तैयार किया जाता है, जिसमें प्रतिदिन 20 महिलाओं को रोजगार मिल रहा है ।

हर दिन करीब 300 का इनकम

कुटीर उद्योग से जुड़ी महिलाओं को प्रतिदिन ढाई सौ से 300 मेहनताना भी मिल रहा है। 10 जाता चक्की में बॉल बेरिंग चकरी लगाया गया है। ताकि महिलाओं को जाता चलाने में कठिनाई न हो। इस कुटीर उद्योग की शुरुआत में कुल 1 लाख की लागत से प्रारंभ की गई है ।

ससुराल में सास से मिली प्रेरणा
फलक ने बताया कि जब वे शादी के बाद ससुराल टिका पट्टी गांव में रहने लगी तो खुद के उपयोग के लिए सास जाता चकरी से चना सत्तू तैयार करती थी। उसका मानना था कि आधुनिक मील में पीसा हुआ सत्तू का स्वाद तो फीका होता ही है। साथ ही साथ उस में प्रोटीन की मात्रा नहीं के बराबर होती है। इस कारण वह सत्तू सेहत के लिए फायदेमंद नहीं रह जाता है, लेकिन जाता में पिसा हुआ सत्तू स्वाद एवं सेहत के दृष्टिकोण से काफी बेहतर होता है ।

ग्रामीण महिलाओं को जोड़ा जा रहा
सत्तू की बढ़ती मांग को लेकर देखा जा रहा है। इसीलिए अब घर से लेकर सभी रिश्तेदार भी जाता चकरी से पिसा हुआ चना का सत्तू के स्वाद का आदी हो गए हैं। इसी वजह से परिवार के सदस्यों के बीच सलाह मशवरा कर योजनाबद्ध तरीके से उन्होंने कुटीर उद्योग लगाने का मन बना लिया और 21 जनवरी 2022 से विधिवत पूजन कर कुटीर उद्योग का श्रीगणेश कर दिए। धीरे-धीरे उन्होंने इस उद्योग में गांव समाज की वैसी महिलाओं को भी जोड़ना प्रारंभ कर दिया जो स्वावलंबी बनना चाहती थी।

बढ़ने लगी है मांग
पलक के अनुसार फिलहाल अभी शुरूआती दौर में बाजार में चना सत्तू बेचने में काफी कठिनाई हो रही है। बाजार में मिलावटी सत्तू कम दरों पर मिलने के कारण ग्राहकों को सत्तू की गुणवत्ता समझा कर के बेचना पड़ रहा है। जाता चकरी से तैयार सत्तू अपनी लागत मूल्य के साथ डेढ़ सौ रुपए प्रति किलो ग्राहकों के लिए बाजार में उपलब्ध है। जैसे-जैसे ग्राहकों के बीच सत्तू की गुणवत्ता पहुंच रही है। समय के साथ मांग भी बढ़ने लगी है।

फिलहाल चना सत्तू कटिहार पूर्णिया एवं भागलपुर के छोटे-छोटे दुकानों एवं मॉल में थोक दरों पर बिक्री किया जा रहा है। पलक बताती है कि फिलहाल चना सत्तू के उद्योग को बाजार में बढ़ावा दे रहे हैं लेकिन आने वाले समय में गेहूं के आटा, चना का बेसन एवं सभी तरह का मसाला का भी कुटीर उद्योग के तहत जाता चकरी से तैयार कर बाजारों में उपलब्ध कराएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.