पप्पू यादव ने ऐलान किया कि 7 मार्च को राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार, छात्रों के साथ हो रहे अन्याय, चाहे वो STET हो या रेलवे के छात्रों को दबाया गया हो इन सब को न्याय दिलाने के लिए राजभवन मार्च करेंगे। JAP सुप्रीमो पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर भी बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि हर-हर मोदी और घर-घर मौत हो रही है। पिछले 8 साल से BJP यही करती आ रही है। पिछले 3 साल में कोरोना के दौरान 25000 लोगों ने आत्महत्या कर ली। बेरोजगार होने की वजह से ये सरकार के आंकड़े हैं जबकि वास्तविक में 3 लाख से ऊपर लोगों ने आत्महत्या कर ली है।
पप्पू बोले- AK-47 वाले को टिकट दे रही JDU-RJD-BJP
JAP के सुप्रीमो पप्पू यादव ने MLC चुनाव पर कहा कि दोनों ही बिहार की बड़ी पार्टियां अपराधियों को टिकट दे रही है। चाहे वो RJD हो या JDU, सभी AK-47 वाले अपराधियों को टिकट दे रही है। शंभू, मंटू हो या बबलू देव इन सब को जनता जानती है कि ये कैसे लोग हैं। ये सारे अपराधी हैं। ये प्रतिनिधियों का चुनाव है तो उन्हीं में से उम्मीदवार होने चाहिए थे।



Leave a Reply