Breaking News

तेजप्रताप यादव ने मांगी Y श्रेणी की सुरक्षा, गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को Y-श्रेणी की सुरक्षा चाहिए। इसके लिए तेजप्रताप यादव ने भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। बता दें कि रविवार की रात तेजप्रताप यादव के सरकारी आवास 2 एम स्टैंड रोड में 10 लड़कों ने हंगामा मचाया और युवा RJD के प्रदेश उपाध्यक्ष सृजन स्वराज को धमकी दी।

नक्सली क्षेत्र में जाने की भी कही बात
तेजप्रताप यादव ने गृह मंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि वे वर्तमान में 2 स्टैंड रोड पटना में रहते हैं। पूर्व में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। तेज ने कहा है कि रोज मुझसे हजारों लोग मिलने आते हैं और समय-समय पर मुझे राज्य के नक्सली क्षेत्रों सहित अन्य क्षेत्रों में जनता की समस्या के समाधान के लिए जाना रहता है।

असामाजिक तत्वों ने कर दिया था हमला
विगत दिनों मेरे आवास पर कुछ असामाजिक छात्रों द्वारा हंगामा किया गया था। जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने के लिए बिहार सरकार को आदेश दिया जाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.