Breaking News

#MUZAFFARPUR : पुलवामा हमले की तीसरी बरसी आज, हिन्दू युवा वाहिनी ने शहीद वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को आज तीन साल हो गए।इस बरसी के मौके पर आज सोमवार 14 फ़रवरी को हिन्दू युवा वाहिनी मोदफलपुर (मुजफ्फरपुर) द्वारा पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।तीन साल पहले, आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के वाहन पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। 

इस बरसी पर प्रदेश अध्यक्ष  (मठ-मंदिर समिति) महन्त अभिषेक पाठक ने पुलवामा आतंकी हमले में बलिदान हुए माँ भारती के अमर वीर सपूतों को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए और  शहीद जवानों को याद करते हुए कहा  कि उनकी बहादुरी प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है। आप सबके बलिदान का पुरा समाज व देश ऋणी है। आप सभी का त्याग आतंकवाद के विरुद्ध हम सभी को एकजुट करता है। आपकी वीरता हमें आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने हेतु निरंतर प्रेरित करती रहेगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष (मठ-मंदिर समिति) महन्त अभिषेक पाठक, प्रदेश संयोजक श्रीमान योगी अभिषेक राज, तिरहुत प्रमंडल अध्यक्ष श्रीमान विकास गुप्ता, तिरहुत प्रमंडल उपाध्यक्ष सोनू राज चौहान ने शहीद जवानों के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

कार्यक्रम का आयोजन मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष शुभम् नारायण द्वारा पुरानी बाजार स्थित राम-जानकी मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस मौके पर  सभी मुख्य अतिथियों समेत जिला ईकाई द्वारा यह प्रण भी लिया गया कि इस दिन प्रति वर्ष हम शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे तथा समाज के बीच उत्पन्न कुरीति “वेलेंटाइन डे” जैसे समाज विरोधी गतिविधियों को समाज के बीच से दूर करेंगे। इस मौके पर जिला इकाई से आनंद, वैभव श्रीवास्तव, गोविंद, कार्तिक समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.