Breaking News

मुजफ्फरपुर में बारातियों पर ह’मला, करीब 6 लोग घा’यल, नशे में उपद्र’वियों ने रोड़े’बाजी की

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र स्थित हरिशंकर मनियारी में बारातियों के साथ जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान उपद्रवियों ने बारातियो पर जमकर रोड़ेबाजी की। घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जबकि, इसमे महिला समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

थाने में आवेदन
दोनों घायलों का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। इधर, घटना के बाद शादी समारोह में अफरातफरी की स्थिति बन गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। खाना समेत अन्य सामानों को फेक दिया गया। घटना के बाद लड़की पक्ष के लोगों में डर का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना के बाद जब ग्रामीण आक्रोशित हुए तो सभी उपद्रवी मौके से फरार हो गए। सभी उपद्रवी नशे में थे। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने में आवेदन सौंपा है।

ग्रामीणों के आक्रोशित होने पर भागे उपद्रवी

पीड़ित हरिशंकर मनियारी निवासी मनमोहन ठाकुर ने बताया कि वे राजमिस्त्री का काम करते हैं। उनकी बेटी की शादी थी। समस्तीपुर के जिला के बथुआ गांव से बारात आई थी। उन्होंने कहा कि जिस समय बाराती दरवाजा लगा रहे थे। इसी दौरान नशे में धुत उपद्रवी ने ईंट पत्थर फेंकने लगे। इसमें रेखा देवी और निरंजन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, अन्य लोगों को भी चोटें आई है।

उपद्रवियों ने खाना का पत्तल भी उठाकर फेंक दिया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई है। लोग जान बचाकर इधर उधर भागने लगे। ग्रामीण के आक्रोशित होने पर सभी उपद्रवी मौके से फरार हो गए। इसके बाद किसी तरह शादी का रस्म पूरा किया गया। इधर, पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.