Patna: बिहार (Bihar) के CM नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सात निश्चय-2 के तहत मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना (Chief Minister Rural Solar Street Light Scheme) की समीक्षा की. जिसमें 15 अप्रैल 2022 से कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया.
गांवों के रास्ते और महत्वपूर्ण स्थान सोलर लाइट से होंगे रौशन
इस योजना के तहत राज्य में गांवों के रास्ते और महत्वपूर्ण स्थान सोलर लाइट (Solar Light) से रौशन किए जाएंगे. सोलर स्ट्रीट लाइट शाम से सुबह तक जलती रहेगी, जिससे गांवों की तस्वीर बदलने के साथ-साथ समृद्धि और खुशहाली भी आएगी.
चरणबद्ध रूप से प्रत्येक गांव में लगेंगे सोलर स्ट्रीट लाइट
बता दें कि राज्य सरकार (Bihar Government) के 2020-25 के कार्यक्रमों में ‘स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव’ निश्चय के अंतर्गत सभी गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने का प्रावधान है. इस स्कीम के तहत ग्राम पंचायत के प्रत्येक वार्ड में सार्वजनिक उपयोग के लिए चरणबद्ध रूप से सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाएंगे.
गांवों में अब नहीं होगा अंधेरा
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सौर योजना के तहत राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश दिया है. योजना के तहत गांवों में सौर ऊर्जा उपकरण लगाए जाएंगे. जिससे रात में गांव में अंधेरा (Darkness) से होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा.
प्रत्येक मुखिया को दी गई थी सर्वे की जिम्मेदारी
नीतीश सरकार (Nitish Government) की ओर से राज्य के सभी गांवों में इस योजना के तहत सोलर लाइटें लगाई जाएंगी. इसके लिए पूर्व में ही प्रत्येक मुखिया को सर्वे करने की जिम्मेदारी दी गई थी. सर्वे में गांव और उस जगह का चयन करने को कहा गया था, जहां सोलर लाइटें लगाई जाएंगी.



Leave a Reply