मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, नाला निर्माण को लेकर रेलवे ट्रैक किनारे सैकड़ों ईंट रखा गया है। बेतरतीब ईंट रखने की वजह रक्सौल से हावड़ा जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस के पहिए के नीचे ईंट आई। इस दौरान कई ईंट भी टूटे। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।
बताया जाता है कि प्लेटफार्म संख्या 1 व लाइन 2 के मध्य नाला निर्माण को लेकर रेलवे के ठेकेदारों व मजदूरों ने लाइन किनारे सैकड़ों ईट जमा कर दिया। वह ईंट लाइन से सटी हुई है। एक साथ सैकड़ों ईट के रखे होने से बड़ा हादसा हो सकता है।
जानकारी के अनुसार, एक व दो नंबर लाइन के मध्य पानी निकासी के लिए नाला निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर मजदूर लगातार काम कर रहे थे। पहले जहां ईंट रखी थी। वहां से ईंट हटा कर अब रेलवे ट्रैक किनारे ईंट रख दी गयी है। मजदूरों ने कहा कि आदेश के अनुसार काम हो रहा है। ईंट को हटा दिया जाएगा। बता दे कि मिथिला एक्सप्रेस में भीड़ की वजह से यात्रियों में अफरातफरी मच गयी। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वह रेलवे ट्रैक के बीच में जाकर फंस गया।



Comment here