BIHARBreaking NewsSTATE

अब गर्मी लेकर आएगी पूरब की हवा, पश्चिम से पूरब की तरफ होगी हवा की दिशा

बिहार में पूर्वी हवा के प्रवाह से मौसम में गर्मी आएगी। आने वाले 24 घंटे में पश्चिमी हवा के प्रवाह में बदलाव होगा जिससे राज्य में पूर्वी हवा का असर दिखाई देगा। मौसम विभाग का कहना है कि हवा के प्रवाह में इस परिवर्तन से रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। हालांकि सुबह शाम और रात में ठंड का असर तब तक दिखाई देगा जब तक दिन और रात के तापमान का अंदर कम नहीं हो जाता है।

ऐसे बदल रहा है हवा का प्रवाह

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में सतह से 1.5 किमी ऊपर तक पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह बना हुआ है। अगले 24 घंटे के दौरान हवा की दिशा परिवर्तित होकर पूर्वी एवं उत्तर पूर्वी होने जा रही है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम आम तौर पर शुष्क बना रहेगा। इस दौरान आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। इसके साथ ही अगले दो से तीन दिनों के दौरान रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी। सुबह के समय राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा व धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान है।

24 घंटे में शुष्क बना रहा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहा। इस दौरान मौसम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री गया और नालंदा में रिकॉर्ड किया गया। बिहार का औसत न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस डेहरी में रिकॉर्ड किया गया। औसत अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री के आस पास रहा। पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी में शीत दिवस जैसी स्थिति देखी गई। इस दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा व धुंध छाया रहा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.