Breaking News

अब छोटे स्टेशनों पर भी होगी रेल पुलिस की तैनाती, अ’पराध पर अंकुश लगाने के लिए तैनात होंगे पुलिसकर्मी

अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अब छोटे स्टेशनों पर भी रेल पुलिस की तैनाती की जाएगा। ताकि किसी भी तरह की कोई आपराधिक घटनाएं नही घटे। इसको लेकर रेल एसपी अशोक कुमार प्रसाद ने अपने सभी थानेदारों व रेल डीएसपी के साथ क्राइम मीटिंग किया। इस दौरान उन्होंने पिछले एक माह में रेल क्षेत्र में हुए गतिविधियों के बारे में थानेदारों से जानकारी ली।

साथ ही घटनाओं के बारे में बारीकी से पूछताछ की। शराब तस्करों पर लगाम लगाने को लेकर छापेमारी करने बात कही। लंबित कांडों को जल्द से जल्द निष्पादन कर रिपोर्ट सौंपने को कहा। रेल एसपी ने बताया कि मासिक क्राइम मीटिंग हुआ। इसमें सभी से बातचीत कर उनके क्षेत्र में घटनाओं के बारे में बातचीत की।

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर रेल जीआरपी क्षेत्र में कार्य बेहतर हुआ है। यह काफी अच्छी बात है। सभी रेल थाना से शराब के अलावा अन्य मामलों में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि समीक्षा के दौरान जानकारी मिली कि छोटे स्टेशनों जैसे रामदयालु, तुर्की, कुढ़नी पहलेजा आदि स्टेशनों पर आपराधिक घटनाएं होती है। इसको लेकर वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इससे अपराध पर अंकुश लगेगा। इसके साथ ही यात्री बेफिक्र होकर सफर करेंगे। वहीं कहा कि मुजफ्फरपुर समस्तीपुर समेत अन्य स्टेशनों पर पार्किंग को लेकर आय दिन विवाद होता है। इसके लिए पूछताछ की गयी। इस समस्या का समाधान भी जल्द किया जायेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.