Breaking News

MOTIHARI SP की अध्यक्षता में आयोजित क्राइम मीटिंग में दिये गए कई महत्वपूर्ण दिशा- निर्देश, थाना दिवस कार्यक्रम की हुई शुरूआत

MOTIHARI (ARUN KUMAR) : मोतिहारी जिले के नवनियुक्त पुलिस कप्तान डॉ कुमार आशीष की अध्यक्षता में जिले की मासिक अपराध गोष्ठी आज मंगलवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई।

अपराध गोष्ठी के बैठक उपरांत मोतिहारी पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि एंटी लिकर टास्क फोर्स एवं वज्र टीम के साथ क्षेत्रों में ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण को पूर्ण रुप से बंद करने एवं उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार शराब तस्करों एवं गंभीर अपराध के अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

जिला के सभी थाना/ओपी में लैंडलाइन फोन को क्रियाशील कर उसे सामान्य जनों तक प्रसारित करने हेतु निर्देशित किया गया है। पर्व त्योहारों के अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की ससमय बैठक कर सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया।

एसपी श्री कुमार ने बताया कि संग्रामपुर थाना अंतर्गत रहुआ चंवर, हरसिद्धि थाना अंतर्गत दामोवृति, बंजरिया थाना में झकिया बाजार एवं जिले के अन्य सुदूर एवं दुर्गम इलाकों में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की प्रतिनियुक्ति दंगा रिजर्व बल के साथ की गई है तथा ड्रोन के माध्यम से सभी गई दलदली, दुर्गम एवं सुदूर इलाकों में शराब के विरुद्ध लगातार सघन छापामारी कर अपराधी तत्वों के दुस्साहस को पस्त किया जा रहा है।

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक दिन सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र की आम जनता से विनम्रतापूर्वक मिलने और उनकी समस्याओं को सुनकर उसका त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया है वहीं जिले में चल रही इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से कराने हेतु भी निर्देशित किया गया।

उन्होंने बताया कि एक नई व्यवस्था के तहत पुलिस अधीक्षक द्वारा संपूर्ण जिले में थाना दिवस का कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। प्रत्येक बुधवार को पुलिस अधीक्षक स्वयं एवं सभी पुलिस उपाधीक्षक जिले के विभिन्न थानों में जाकर आम जनता से मिलेंगे। इस व्यवस्था से जन समस्याओं का निष्पादन ऑन-द-स्पॉट थाना स्तर पर ही वरीय पदाधिकारी के द्वारा किया जा सकेगा।

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जनवरी माह में कुल 1199 गिरफ्तारियाँ हुई हैं। इन गिरफ्तारियों में गंभीर शीर्ष में कुल 92 गिरफ्तारियाँ हुई हैं जिनमें हत्या के कुल 36 अपराधी हैं। महत्वपूर्ण बरामदगी में 12 अवैध आग्नेयास्त्र, 21 अवैध कारतूस, 4108.1 लीटर अवैध देशी शराब, 5655.425 लीटर अवैध विदेशी शराब, 163.2 किग्रा गांजा, 80 वाहन, ₹82,269/- नकद, इत्यादि हैं। इसके साथ ही, 55,924 लीटर अर्धनिर्मित शराब/पाश को विनष्ट किया गया।

हत्या शीर्ष में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियाँ मधुबन और ढाका में क्रमशः 4-4, वहीं सुगौली एवं फेनहारा में क्रमशः 3-3 की गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा इन सभी थानाध्यक्षों को उम्दा कार्यप्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.