कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते केस को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देशानुसार VTR प्रशासन ने पर्यटकों के लिए VTR पूर्णतः बंद रखने का निर्णय लिया था । हालांकि अब कुछ नियमों के साथ VTR को खोलने का निर्णय लिया गया है। आज से VTR प्रशासन गाइडलाइन का पालन करते हुए वाल्मीकि नगर में आने वाले पर्यटकों को वाल्मीकि टाइगर रिजर्व का भ्रमण करेंगे। वाल्मीकि नगर में जितने भी होटल या रहने की जगह है। उसकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गयी है। आने वाले पर्यटकों को वाल्मीकि नगर घूमने में कोई असुविधा नहीं होगी। पर्यटक इको पार्क, जंगल सफारी का भी आनंद लेंगे। इसके लिए करोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। आने वाले सैलानियों को मास्क का उपयोग करना होगा।
वीकेंड टूर पैकेज की शुरू हुई बुकिंग
12 फरवरी से वीकेंड टूर पैकेज की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इसके लिए पर्यटक VTR के वेबसाइट से जाकर अपना बुकिंग करा सकते हैं। इस वर्ष दो नए टूर पैकेज का शुरूआत किया गया था। जिस का रिजल्ट काफी अच्छा रहा था। लेकिन करो ना को देखते हुए वीटीआर बंद किया गया उसी दौरान टूर पैकेज की भी बंद कर दिया गया।

6:00 बजे सुबह से 2:00 बजे तक खुलेंगा इको पार्क
करोना गाइडलाइन के तहत फिलहाल सुबह 6:00 बजे से 2:00 बजे तक इको पार्क खुलेगा। वहीं, कोलेश्वर झूला पर 2:00 बजे तक ही पर्यटक झूले का आनंद उठा सकेंगे। फिलहाल VTR खुलने से पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग जिनका जीविकोपार्जन वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से चलता है उनमें खुशी देखी जा रही है।
6 की जगह जीप पर 4 लोग ही होंगे
जंगल सफारी के दौरान जहां पहले 6 लोग जंगल सफारी करने जाते थे। अब उसके जगह पर 4 लोग ही जंगल सफारी का आनंद लेंगे। सभी सफारी करने वाले गाड़ियों पर सैनिटाइजर का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही सभी रेस्टोरेंट और अतिथि गृह में भी करोना का गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। गोवर्धन रेंज के रेंजर सुजीत कुमार ने बताया कि जंगल सफारी के लिए समय का निर्धारण किया गया है। सफारी के लिए दोपहर 2:00 बजे अंतिम गाड़ी खुलेगी जो शाम 4:00 बजे तक पुनः लौट आएगी। 2:00 बजे के बाद कोई भी गाड़ी खोलने की अनुमति नहीं है।



Leave a Reply