Breaking News

अनंत यात्रा पर स्वर कोकिला; राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, भाई और भतीजे ने दी मुखा’ग्नि

लता जी ने सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर अंतिम सांस ली और शाम 7 बजकर 16 मिनट पर उन्हें मुखाग्नि दी गई। कोरोना और निमोनिया से 29 दिन लड़ीं, लेकिन कितना लड़तीं… उमर भी तो 92 साल हो चली थी। अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया। तब तक देश वहीं मौजूद रहा, खड़ा रहा।

मुखाग्नि भतीजे आदित्य ने दी, साथ में भाई हृदयनाथ मंगेशकर झुके सिर और नम आंखों से हर वो काम करते रहे, जो आदित्य कर रहे थे। बगल में सबकुछ देखतीं लता ताई की बहनें उषा, आशा और मीना भी मौजूद थीं। बैठी सी।

लता जी के अंतिम संस्कार के बाद बड़ी संख्या में आम लोगों ने उनकी चिता को प्रणाम किया।

लता जी के अंतिम संस्कार के बाद बड़ी संख्या में आम लोगों ने उनकी चिता को प्रणाम किया।

नरेंद्र भाई ने लता दीदी को प्रणाम किया
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े लोग आए और करीब से श्रद्धांजलि देते गए। बाकी लाखों-करोड़ों लोग दूर से, घरों से, अपने-अपने शहरों से और जिसे जहां जगह मिली, वहां से सब देखते रहे। अपने तरीके से अंतिम प्रणाम करते गए। हर मोबाइल, रेडियो, घर, दुकान, कार, सब जगह लता ही थीं। बोलतीं लता। उनके तमाम गाने गुनगुनाते और दोहराए जाते रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने शिवाजी पार्क में लता जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने शिवाजी पार्क में लता जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया।

दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
लता जी के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा यानी देशभर में झंडा आधा झुका रहेगा और किसी भी तरह के जश्न का कार्यक्रम नहीं होगा। महाराष्ट्र सरकार ने लताजी के सम्मान में सोमवार की सार्वजनिक छुट्‌टी और तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को आधे दिन की छुट्टी घोषित कर दी है।

NCP चीफ शरद पवार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उद्धव ठाकरे समेत कई राजनेता मौजूद थे

NCP चीफ शरद पवार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उद्धव ठाकरे समेत कई राजनेता मौजूद थे

लता जी को अंतिम विदाई देने पहुंचे शाहरुख खान, उनके साथ बैठे हुए हैं सचिन तेंदुलकर।

लता जी को अंतिम विदाई देने पहुंचे शाहरुख खान, उनके साथ बैठे हुए हैं सचिन तेंदुलकर।

अंतिम यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग
इससे पहले, सेना के जवान लता जी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर घर से बाहर लाए। इसके बाद आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और महाराष्ट्र पुलिस के जवानों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। उनका पार्थिव शरीर फूलों से सजे सेना के ट्रक में रखकर शिवाजी पार्क ले जाया गया। मुंबई के हजारों लोग लता ताई को अंतिम विदाई देने सड़कों पर उतर आए। लता जी की पार्थिव देह दोपहर 1.10 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल से उनके घर पहुंची थी।

लता जी के घर प्रभु कुंज के बाहर उन्हें सलामी देते हुए सेना और पुलिस के जवान।

लता जी के घर प्रभु कुंज के बाहर उन्हें सलामी देते हुए सेना और पुलिस के जवान।

आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और पुलिस के जवानों ने लता जी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और पुलिस के जवानों ने लता जी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.