स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने रविवार सुबह 8 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। 92 साल की लता मंगेशकर को 29 दिन पहले 8 जनवरी को कोरोना और निमोनिया के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता जी की पार्थिव देह दोपहर करीब 1.10 बजे उनके घर ‘प्रभु कुंज’ पहुंची थी। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके घर से तिरंगे में लपेटकर सेना के ट्रक में रख कर शिवाजी पार्क लाया गया।
उनका अंतिम संस्कार कुछ देर बाद शिवाजी पार्क के श्मशान में किया जाएगा। शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, जावेद अख्तर, श्रद्धा कपूर समेत कई हस्तियां भी उनके अंतिम दर्शन के लिए शिवाजी पार्क में मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिवाजी पार्क उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं। शिवाजी पार्क में लोग रोते हुए उनके गीत गुनगुना रहे हैं।
लता जी के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा और देशभर में झंडा आधा झुका भी रहेगा। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, जावेद अख्तर समेत कई हस्तियां भी उनके घर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं। वहीं सचिन तेंदुलकर समेत कई सेलेब्स भी अस्पताल पहुंचे।

लता जी के अंतिम दर्शन के लिए शिवाजी पार्क पहुंचे शाहरुख खान।

शिवाजी पार्क में रखी गई लता मंगेशकर की पार्थिव देह।

भारत रत्न लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर सेना के ट्रक में रखा गया।

आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और पुलिस के जवानों ने लता जी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

लता जी के घर प्रभु कुंज के बाहर उन्हें सलामी देते हुए सेना और पुलिस के जवान।

अंतिम यात्रा की शुरुआत से पहले लता जी को सलामी देते हुए आर्मी और नेवी के जवान।

लता जी को अंतिम विदाई देने हजारों की संख्या में आम लोग मुंबई की सड़कों पर उतर आए।

लता जी के पार्थिव शरीर को सेना के ट्रक में रखा गया, उस पर उनका बड़ा पोस्टर लगाया गया।

लता जी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटते सैन्य जवान।

अमिताभ बच्चन भी अपनी बेटी श्वेता के साथ लता दीदी के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे।

लता मंगेशकर के घर पर आशा भोसले।

श्रद्धा कपूर भी लता मंगेशकर के घर पहुंचीं।
लता जी के अंतिम दर्शन के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे सचिन।

लता जी के घर प्रभु कुंज पहुंचे अनुपम खेर।

संगीतकार जावेद अख्तर भी अंतिम दर्शन के लिए लता दीदी के घर पहुंचे।

ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से एंबुलेंस में घर लाया गया लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर।

लता जी के घर के बाहर तैनात पुलिस और मीडिया कर्मी, फैंस की भीड़ भी उमड़ी।

शिवाजी पार्क में चल रहीं लता जी के अंतिम संस्कार की तैयारियां।

तैयारियों का जायजा लेने शिवाजी पार्क पहुंचे महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे।



Leave a Reply