
मोरंग एसपी विश्व अधिकारी ने बताया कि इस ऑनलाइन शॉपिंग गि’रोह के तार भारतीय महानगरों से भी जुड़े हैं। इसकी जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि मास्टर माइंड निरंजन प्रसाद आचार्य के पास से भारतीय आधार कार्ड, सात पीस भारतीय सिमकार्ड व पांच भारतीय एटीएम कार्ड भी बरामद हुआ है। यह गिरोह फेसबुक, मैसेंजर, व्हाट्सएप के जरिये ग्राहकों से संपर्क करता था और कम रेट में सामान उपलब्ध कराने का प्रलोभन दे अपने झां’से में लेता था। फिर फर्जी तरीके से खोले गए बैंक खाते में पैसे जमा करवाता था जिसे बाद में निकाल लिया जाता था।

उन्होंने बताया कि काठमांडू की एक पी’ड़ित महिला की लिखित शि’कायत के बाद पुलिस की जांच में गिरो’ह का खुलासा हुआ। गिर’फ्तार निरंजन प्रसाद आचार्य के अलावा लक्ष्मी कार्की, सामू गौतम, वर्षा कार्की, सरिता परियार, भावना राई, देवी चौवलागाई व शिवजी खड़का सभी नेपाल के निवासी हैं। एसपी ने बताया कि विराटनगर के एक भाड़े के मकान से यह धंधा चलाया जा रहा था।



Leave a Reply