बिहार में बीते 24 घंटे में 1238 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा पटना में 158, पूर्णिया में 121 और बेगूसराय में 116 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। राज्य में अब एक्टिव मामलों की संख्या 6557 हो गई है। बीते 24 घंटों में कुल 1,50,058 सैंपल की जांच हुई है। इस दौरान 2389 लोग कोरोना से रिकवर भी हुए हैं।
बिहार में कोरोना के नए मामले भले ही तेजी से कम हो रहे हों लेकिन खतरा कम नहीं हो रहा है। राज्य में 24 घंटे के अंदर 6 लोगों की कोरोना से मौत हुई है, जबकि मासूमों पर संक्रमण का असर देखने को मिला है। पटना AIIMS में 24 घंटे में 5 साल तक के 6 मासूम भर्ती हुए हैं। एक्सपर्ट का भी यही कहना है कि कोरोना का केस कम हुआ है लेकिन खतरा बीमार लोगों पर अभी भी दूसरी लहर की तरह ही है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहना होगा।

पटना के दो लोगों की AIIMS में मौत
बिहार में 24 घंटे में 6 लोगों की मौत हुई है, इसमें पटना के रहने वाले दो लोग शामिल हैं। पटना AIIMS में भर्ती 50 साल की लालसा देवी और 82 साल के नैमुल हक शामिल है। पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भी एक संक्रमित की मौत हुई है। अब तक राज्य में मरने वाले संक्रमितों की संख्या 12217 हो गई है। कोरोना की तीसरी लहर में अब मौत का आंकड़ा हर दिन बढ़ रहा है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहना होगा।
मासूमों में बढ़ रहा कोरोना का खतरा
बिहार में 24 घंटे में मासूमों पर कोरोना का अटैक देखने को मिला है। पटना AIIMS में 24 घंटे में 5 साल तक के 6 मासूम भर्ती हुए हैं। इसमें दो साल के दो और तीन साल के दो मासूमों के साथ 5 साल से कम उम्र के बच्चे हैं। पटना एम्स में 24 घंटे में कुल 12 संक्रमित भर्ती हुए हें जिसमें 6 की उम्र पांच साल से कम है। ऐसे में बच्चों में संक्रमण के खतरे को समझा जा सकता है। पटना एम्स के कोरोना नोडल डॉ संजीव कुमार का कहना है कि बड़े वैक्सीनेटेडे होने के बाद लापरवाही नहीं करें, वह भी सामान्य लोगों की तरह कोरोना की गाइडलाइन का पालन करें। थोड़ी सी लापरवाही में लोग बच्चों के लिए कोरोना कैरियर बन सकते हैं।



Leave a Reply