BIHARBreaking NewsSTATE

पप्पू यादव ने CM योगी को बताया ‘रावण का बाप’

पप्पू यादव अपने सोशल मीडिया हैंडल से उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ को ललकार रहे हैं। वह भी ऐसी-वैसी भाषा में नहीं बिल्कुल रंगदारों वाली भाषा में। पप्पू यादव ने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया- ‘मैं यूपी से नहीं हूं, वरना वहां के कायर सीएम को पद पर रहते उनकी गर्मी ठंडा कर देता। यादव ने आगे लिखा है- ना गरिमा, ना तमीज, ना लोक लाज है। अहंकार टपक रहा है। यह रावण के बाप हैं।’ इस बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। पप्पू यादव के इस बयान पर भाजपा के नेता खासे नाराज हो रहे हैं।

पप्पू यादव का ट्वीट।

पप्पू यादव का ट्वीट।

पप्पू यादव का संस्कार उनके भाषा से पता चलता है
पप्पू यादव के इस बयान के बाद भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि पप्पू यादव बिल्कुल जाहिल व्यक्ति हैं। वह भले अपने दामन को साफ करते फिर रहे हैं। लेकिन उनका दामन कभी साफ नहीं होने वाला है। जो उनकी पुरानी प्रवृत्ति है, उनके जुबान से आ ही जाती है।

पटेल ने कहा, योगी आदित्यनाथ यूपी जैसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री हैं, संवैधानिक पद पर हैं। उनके बारे में इस तरह की भाषा का उपयोग करना यह बताता है कि पप्पू यादव का संस्कार क्या है। पप्पू यादव को लोग भली-भांति जानते हैं, पूरा बिहार उनके चरित्र को जानता है। इस तरह से संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के बारे में आक्षेप लगाना यह जाहिल बात है और जाहिलों से इससे ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती।

मुकेश सहनी का भी भाजपा​​​​​​​ के खिलाफ बागी तेवर
वहीं, इससे पहले बिहार एनडीए में शामिल VIP दल के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने भी भाजपा पर हमला बोलते हुए यह कहा कि- मोदी-योगी जिंदाबाद नहीं कहेंगे, जरूरत पड़ने पर मुर्दाबाद बोलेंगे। दरअसल, मुकेश सहनी बिहार विधान परिषद के तहत होने वाले 24 सीटों के चुनाव में शामिल होना चाहते थे। उसमें सीट चाहते थे, लेकिन BJP-JDU ने आपस में सीट का बंटवारा कर लिया। मुकेश सहनी को एक भी सीट नहीं मिली। उसके बाद मुकेश सहनी बगावती हो गए हैं और लगातार भाजपा के खिलाफ बयान बाजी कर रहे हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.