Breaking News

बिहार : 2 हिस्सों में बंटी पुरबिया एक्सप्रेस, भ’यंकर हा’दसा टला…

बेगूसराय में आज एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। तेज गति से जा रही सहरसा-नई दिल्ली पुरबिया एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई। तेज झटके के बाद रेल यात्रियों में भगदड़ मच गई। लोग ट्रेन से जैसे-तैसे उतरने लगे। अच्छी बात रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि पुरबिया एक्सप्रेस बेगूसराय स्टेशन पहुंचने से पहले महमदपुर ढाला के समीप तेज झटके के साथ दो हिस्सों में बंट गई। हालांकि ट्रेन के सुरक्षित रहने और किसी के भी हताहत नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

इस तरह से दो हिस्सों में बंट गई ट्रेन।

इस तरह से दो हिस्सों में बंट गई ट्रेन।

एक रेल यात्री ने बताया कि ट्रेन जैसे ही बेगूसराय रेलवे स्टेशन से खुली, कुछ ही दूरी पर अचानक झटका जैसा लगा। बाद में हमलोग उतरे तो सारा माजरा समझ आया। ट्रेन स्पीड में रहती तो बड़ा हादसा हो जाता।

घटना में इंजन के साथ जुड़ी सात से आठ बोगियां पीछे की 7-8 बोगियों से अलग हो गई थी। बाद में मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने डिब्बों को एक दूसरे से अटैच किए और ट्रेन को आगे ले जाने में जुट गए।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.