BIHARBreaking News

गया में हिंस’क प्रदर्शन मामले में 13 लोग गि’रफ्तार

गया जंक्शन और रेल पटरियों पर हिंसक प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ तीन थानों की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 1200 अज्ञात छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि दर्ज किए गए केस में से 13 लोगों की गिरफ्तार भी हुई है। पकड़े गए छात्रों के नाम का पुलिस खुलासा नहीं कर रही है। यह केस जीआरपी, डेल्हा और सिविल लाइंस थाने में दर्ज किए गए हैं।

क्या बोले एसएसपी
एसएसपी आदित्य कुमार के मुताबिक करीब 100 प्रदर्शनकारियों की शिनाख्त भी हुई है। उन्होंने बताया कि सभी थानों में एफआईआर लिखी जा रही है। पूरी तरीके से एफआईआर लिखे जाने में थोड़ा और वक्त लगेगा। जिला पुलिस ने एनटीपीसी के उग्र अभ्यर्थियों के विरुद्ध कड़ा एक्शन के मूड में अब पूरी तरह से आ गई है। पुलिस ने बुधवार की दोपहर से लेकर गुरुवार की शाम तक की गई कार्रवाई में तमाम तथ्य पुलिस को अब मिल गए हैं।

ग्रुप में छात्रों को गाइड किया जा रहा था
पुलिस ने पहले दो ऐसे लड़कों को पकड़ लिया था, जो ट्रेन में आग लगा कर भाग रहे थे। उनसे जब पूछताछ की गई तो एक-एक कर वे राज उगलते गए। पकड़े गए दोनों छात्रों ने पुलिस को बताया है कि मौके पर करीब दस से बारह छात्र अन्य छात्रों को लीड कर रहे थे। वहीं हर जगह छात्रों को गाइड कर रहे थे। वे फोन से एक दूसरे छात्र को आगे बढ़ने को कह रहे थे। वहीं पुलिस से दो दो हाथ करने की बात कर रहे थे।

जल्द होगी गिरफ्तारी
एसएसपी ने बताया कि जिन छात्रों को हिरासत में लिया गया है। उनके कॉल डिटेल से स्पष्ट हो गया कि वे स्टेशन व उसके आसपास के इलाके में क्या कर रहे थे। एसएसपी के मुताबिक अन्य छात्रों की गिरफ्तारी के लिए टीम तैयार की जा रही है। उग्र प्रदर्शन करने और कराने वाले छात्रों की डिटेल पुलिस ने एकत्रित कर लिया है। उनकी तलाशी शुरू कर दी गई है। जिन 150 छात्रों की अलग-अगल थानों ने शिनाख्त की है। उनकी गिरफ्तारी हर हाल में की जाएगी।

आग लगाने की पहले से थी तैयारी
ट्रेनों में आग लगाने के लिए छात्र अपने साथ बोतल में पेट्रोल ले कर आए थे। इस काम में कई छात्र जुटे थे। उनकी कॉल डिटेल से पुलिस ठोस साक्ष्य जुटा लिए हैं। पहले बार जब ट्रेनों में आग लगाई गई थी। उस समय भी छात्र अपने साथ पेट्रोल बोतल में लेकर आए थे। दूसरी बार भी छात्र जब ट्रेन में आग लगाए तो तब भी वह अपने साथ पेट्रोल बोतल में लेकर पहुंचे थे। यह सारी बातें पकड़े गए छात्रों ने पुलिस को बताई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.