पटना में 24 जनवरी को राजेंद्र नगर टर्मिनल पर हुए हंगामे के बाद 4 छात्रों को पत्रकार नगर थाना ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उन्होंने खान सर का नाम लिया। इसके बाद पटना वाले खान सर पर पत्रकार नगर थाना में FIR दर्ज किया गया। इसके बाद से वे गायब हैं।
इधर, उनपर केस दर्ज होने के बाद छात्र काफी ज्यादा आक्रोशित हो गए हैं। आक्रोशित छात्र गुरुवार की सुबह से ही खान सर की कोचिंग के बाहर जुट गए। छात्रों ने खान सर के समर्थन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सैकड़ों की संख्या में छात्र खान सर की कोचिंग के बाहर जमा हुए थे। उन्होंने एकस्वार में कहा- अगर खान सर की गिरफ्तारी होती है तो बिहार में बहुत बड़ा आंदोलन होगा।

खान सर पर केस का विरोध कर रहे छात्र राकेश रौशन ने बताया कि-‘खान सर हम लोगों को कोरोना काल में यूट्यूब के माध्यम से बहुत अच्छे से पढ़ाया है। कहा कि यह जा आंदोलन हो रहा है, उसमें खान की कोई गलती नहीं है। वो प्रदर्शन छात्रों ने अपनी मर्जी से की है। उनपर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। सर पर FIR हुई है तो इतना बड़ा हंगामा हो रहा है, अगर उनकी गिरफ्तारी हुई तो ऐसा आंदोलन होगा जो बिहार में आज तक किसी ने नहीं देखा होगा। पूरा बिहार हिल जाएगा…’

खान सर की कोचिंग के बाहर जुटे छात्र।
दूसरे छात्र रवि रंजन कुमार ने बताया कि- ‘खान सर के ऊपर जो आरोप लगाया गया वह बिल्कुल गलत है उन्होंने तो हम लोगों को समझाया है हम लोग शिक्षित हैं। अपने हक की लड़ाई खुद लड़ रहे हैं, यहां पर खान सर, एसके झा सर जितने भी शिक्षकों पर आरोप लगाया गया है वह सब गलत है। छात्र सन्नी कुमार ने बताया खान सर पर जो आरोप लगाया गया है उनके ऊपर FIR किया गया है। इसके खिलाफ भी हम लोग कल बिहार बंद करवा रहे हैं।’



Leave a Reply