BIHARBreaking NewsSTATE

खान सर के सपोर्ट में पूर्व CM जीतन राम मांझी, बोले- खान सर की गिरफ्तारी हुई तो युवा आंदोलन और भड़केगा

पटना वाले खान सर पर FIR दर्ज होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बिहार की विपक्षी पार्टियां तो खान सर के साथ खड़ी है ही। साथ ही अब सत्ता पक्ष की ओर से हम पार्टी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी खड़े हो गए हैं।

जीतन राम मांझी का ट्वीट।

जीतन राम मांझी का ट्वीट।

ट्वीट कर पूर्व मुख्यमंत्री ने किया सपोर्ट
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि- ‘संविधान में हिंसा और तोड़फोड़ का अधिकार किसी को नहीं है। वैसे अब वक्त आ गया है जब सरकार रोजगार के विषय में बात करें, नहीं तो हालात इससे भी भयानक उत्पन्न हो सकते हैं। NTPC उपद्रव के नाम पर खान सर सहित अन्य शिक्षकों पर किए गए मुकदमे इस अघोषित युवा आंदोलन को और भी ज्यादा भड़का सकता है।’

क्या खान सर के उसकाने से इलाहाबाद में आंदोलन हुआ- राजद
राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि- ‘खान सर और अन्य शिक्षकों पर जो कार्रवाई की गई है वह गलत है। जब देश के रेल मंत्री ने खुद स्वीकारा है कि आरआरबी की लापरवाही है। तो कार्रवाई रेलवे भर्ती बोर्ड पर हो। क्या खान सर के उसकाने से इलाहाबाद में आंदोलन हुआ? एक अभ्यर्थी कई सीटों पर चयनित हुए हैं। रेलवे बोर्ड ने भ्रष्टाचारयुक्त रिजल्ट दिया है। बेराजगारी के सवाल पर हम लगातार बोलते रहे हैं। एनडीए ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया लेकिन उसे पूरा नहीं किया।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.