BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार-यूपी में रेलवे परीक्षार्थी हिं’सक, बिहार के गया में स्टेशन पर ट्रेन फूंकी, यूपी में भी कई जगह प्रद’र्शन

RRB-NTPC के रिजल्ट में धांधली के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। गया जंक्शन पर आक्रोशित छात्रों ने ट्रेन में आग लगा दी। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं।जहानाबाद, समस्तीपुर, रोहतास समेत कई इलाकों में छात्र रेलवे ट्रैक पर उतर गए और नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों की वजह से कई जगहों पर ट्रेन खड़ी हो गईं।

1.26 करोड़ छात्रों ने परीक्षा के लिए किया था आवेदन
NTPC रिजल्ट को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार में अभ्यर्थियों के व्यापक विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है। रेल मंत्रालय ने NTPC और लेवल वन परीक्षा पर फिलहाल रोक लगा दी है। इसके अलावा रेल मिनिस्ट्री ने एक हाई पावर कमेटी का गठन कर दिया है।

यह कमेटी परीक्षा में पास और फेल हुए अभ्यर्थियों की शिकायत को सुनेगी और इसकी रिपोर्ट रेल मिनिस्ट्री को सौंपेगी। इसके बाद रेल मंत्रालय आगे का निर्णय लेगा। फिलहाल रेलवे की परीक्षा पर रेल मंत्रालय ने रोक लगा दी है। बता दें कि देशभर में 1.26 करोड़ छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। 

बिहार में हालात काबू करने के लिए हाईलेवल मीटिंग
ADG निर्मल कुमार आजाद के अनुसार रेल पुलिस, RPF के साथ ही वहां जिला पुलिस की टीम मौजूद है। खुद गया के SSP भी मौजूद हैं। हालात को काबू करने में लगे हैं। रेलवे में लॉ एंड ऑर्डर की समस्या बन गई है। इस पर काबू पाने के लिए रेलवे के आला अधिकारियों से बात की जा रही है। साथ ही सभी रेल जिला पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। क्योंकि, छात्र कभी भी कहीं भी रेलवे ट्रैक पर पहुंच जा रहे हैं और हंगामा करने लग रहे हैं।

छात्रों ने गया जंक्शन पर खाली ट्रेन में आग लगा दी।

छात्रों ने गया जंक्शन पर खाली ट्रेन में आग लगा दी।

रेलवे ट्रैक पर ही पीएम का फूंका पुतला
जहानाबाद में लगातार 5 घंटे से छात्र रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन कर रहे है। रेलवे ट्रैक पर ही प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला फूंका गया। उन्होंने सरकार विरोधी नारे भी लगाए। छात्रों का कहना है कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जहानाबाद रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की सुबह भारी संख्या में छात्रों ने गया-पटना रेलखंड पर ट्रेन का परिचालन बाधित कर दिया। सुबह से ही मेमू गाड़ी पैसेंजर को छात्रों ने रोककर सरकार विरोधी नारे लगाए। छात्र रेलवे पटरी पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं और ट्रैक ठप पड़ा है। रेल थाने की पुलिस छात्रों को समझाने बुझाने में लगा हुआ है लेकिन छात्र अपनी मांगों पूरी करने की मांग कर रहे हैं।

छात्रों के उग्र प्रदर्शन से ट्रेन की दो बोगियां जल गई।

छात्रों के उग्र प्रदर्शन से ट्रेन की दो बोगियां जल गई।

ट्रेन के इंजन में भी छात्रों ने आग लगा दी।

ट्रेन के इंजन में भी छात्रों ने आग लगा दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.