Breaking NewsNational

Republic Day 2022 Live Updates: राजपथ पहुंचे राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, PM मोदी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Republic Day Parade 2022 Live: आज 26 जनवरी है. देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. 26 जनवरी को भारत इस साल अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. 1950 में इस दिन देश का संविधान लागू किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे. यहां पीएम मोदी ने देश के लिए अलग अलग युद्धों और ऑपरेशन्य में शहीद हुए करीब 26000 जवानों को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद पीएम मोदी ने विजिटर बुक में साइन किया. यहां से पीएम मोदी राजपथ जाएंगे. इसी के साथ गणतंत्र दिवस की परेड की आधिकारिक शुरुआत भी हो गई. 10:21 AM (7 मिनट पहले)

पीएम मोदी ने उत्तराखंड की टोपी पहनी

पीएम मोदी ने आज उत्तराखंड की टोपी पहन रखी है. इस पर ब्रह्मकमल का फूल बना हुआ है. यह उत्तराखंड का राजकीय पुष्प है. पीएम मोदी जब केदारनाथ में पूजा करने पहुंचे थे, तब उन्होंने यही फूल चढ़ाए थे. पीएम मोदी ने मणिपुर का स्टॉल भी पहना. (इनपुट- श्वेता सिंह)

10:08 AM (20 मिनट पहले)

पीएम मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीदों को किया नमन

 गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल में देश के लिए अलग अलग युद्धों और ऑपरेशन्य में जान गंवाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी. 

जम्मू से तमिलनाडु तक लहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर राज्यों में राज्यपालों और केंद्रशासित प्रदेशों में उप राज्यपालों ने तिरंगा लहराया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षामंत्रालय में तिरंगा फहराया.

जेपी नड्डा ने बीजेपी दफ्तर पर तिरंगा फहराया

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गणतंत्र दिवस पर पार्टी दफ्तर पर तिरंगा फहराया. इस दौरान उन्होंने कहा, मैं भारत के देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. आज के दिन इस दिवस को मनाते हुए यह आवश्यक होता है कि उन महानायकों और वीर सपूतों को याद करें जिन्होंने अपना सर्वस्व इस देश को गणतंत्र बनाने के लिए लगाया था. 8:15 AM (2 घंटे पहले)

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं. यह हमारे लोकतंत्र का जश्न मनाने और हमारे संविधान में निहित विचारों और मूल्यों को संजोने का अवसर है. हमारे देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं. 

हिमवीरों को नमन, -35 डिग्री सेल्सियस पर लहराया तिरंगा

आईटीबीपी के हिमवीरों ने 15000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया और गणतंत्रदिवस मनाया. लद्दाख बॉर्डर पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान पर भी जवान देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात हैं.

राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गणतंत्रदिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.  AM (2 घंटे पहले)

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ट्वीट किया, 

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाएंगे पीएम मोदी

गणतंत्र दिवस परेड समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के दौरे के साथ होगी. पीएम मोदी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने में देश का नेतृत्व करेंगे. इसके बाद, प्रधानमंत्री परेड को देखने के लिए राजपथ पर सलामी मंच की ओर जाएंगे. 

परंपरा के अनुसार, राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. परेड की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सलामी लेने के साथ होगी. परेड की कमान दूसरी पीढ़ी के सैन्य अधिकारी, परेड कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा, अति विशिष्ट सेवा मेडल संभालेंगे. दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल आलोक काकर परेड के सेकेंड-इन-कमांड होंगे. 
 7:53 AM (2 घंटे पहले)

75 विमान फ्लाई पास्ट में लेंगे हिस्सा

इस बार भारतीय वायुसेना के 75 विमान फ्लाई पास्ट में हिस्सा लेंगे. राफेल, सुखोई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे और डकोटा जैसे पुराने और वर्तमान आधुनिक विमान/हेलीकॉप्टर राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत समेत विभिन्न संरचनाओं को प्रदर्शित करेंगे.  पहली बार परेड के दौरान राजपथ पर 75 मीटर लंबाई और 15 फीट ऊंचाई के 10 स्क्राल प्रदर्शित किए जाएंगे. 10 बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे, जिनपर परेड देखी जा सकेगी.  
 7:53 AM (2 घंटे पहले)

परेड के समय में हुआ बदलाव

राजपथ पर इस बार परेड 10.30 बजे शुरू होगी. हर साल यह 10 बजे से शुरू होती थी. लेकिन घने कोहरे के चलते यहां बैठे लोगों को फ्लाईपास्ट और परेड आसानी से नहीं दिख पाती थी. ऐसे में इस बार समय बढ़ाने का फैसला किया गया है. 7:53 AM (2 घंटे पहले)

देशभर में मनाया जा रहा अमृत महोत्सव

इस साल गणतंत्रदिवस कुछ खास है. दरअसल, देश आजादी का 75वां साल मना रहा है. इसके तहत देशभर में आजादी का महोत्सव मनाया जा रहा है. इस मौके पर रक्षा मंत्रालय की ओर से परेड में कुछ नई झांकियों को शामिल किया है. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.