BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार: देसी कट्‌टा लेकर युवक ने बनाया वीडियो, पहुंचा जेल

पटना पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया था। वायरल वीडियो इंस्टाग्राम रील्स है, जिसमें युवक अपने हाथ में देसी कट्‌टा लेकर फिल्मी गाने पर लिप्सिंग करता दिखा। युवक ने वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टेटस में लगाया था और वहीं से वीडियो वायरल हो गया।

घर से कट्‌टा और गोली बरामद
वीडियो वायरल होने के बाद मामला पटना पुलिस के पास पहुंचा। वीडियो के आधार पर युवक की पहचान 21 साल के प्रिंस कुमार के रूप में हुई। जो जक्कनपुर के मीठापुर बी एरिया के मोतिपान गली के रहने वाले सुनील पासवान का बेटा है। पुलिस ने इसके घर पर छापेमारी कीऔर प्रिंस को गिरफ्तार किया। फिर घर के अंदर से ही वीडियो में दिखे देसी कट्‌टे और उसकी एक गोली के साथ ही उस मोबाइल को बरामद किया, जिससे वीडियो बनाया गया था।

वायरल फोटो।

वायरल फोटो।

आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज
पकड़े जाने के बाद पुलिस टीम उसे जक्कनपुर थाना लेकर आई। उससे पूछा कि कट्‌टा और गोली वह लाया कहां से ? इस बारे में उससे पूछताछ की गई। पर थानेदार के अनुसार उसने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया। पुलिस टीम ने परिवार की पृष्ठभूमि की भी जांच की। युवक के कांटैक्ट को खंगाला। पुलिस के अनुसार प्रिंस के दोस्तों का सर्कल ही सही नहीं है। इस मामले में पुलिस ने प्रिंस के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। इंस्टाग्राम पर इसने प्रिंस बादशाह के नाम से अपना अकाउंट बना रखा है। पड़ताल के दौरान वीडियो के साथ-साथ कुछ फोटो भी मिले। जिसमें प्रिंस ने अपने हाथों में कट्‌टा ले रखा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.