BIHARBreaking NewsSTATE

सैलून पहुंचकर तेजप्रताप बोले- फ्री में काटिए गरीबों के बाल

तेज प्रताप यादव बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। अभी बिहार में कोरोना की तीसरी लहर से लोग परेशान हैं, लेकिन वह अस्पतालों का हाल जानने के बजाय निकल पड़े पटना के बोरिंग रोड के एक सैलून में। सैलून दिखाने और उसके साथ अपनी अगरबत्ती की ब्रांडिंग करने। उन्होंने अपने मित्र प्रियरंजन के सैलून को अपने ब्लॉग पर दिखाया। उन्होंने बताया कि किस तरह अपनी LR राधाकृष्ण अगरबत्ती को यहां उन्होंने लांच किया है। मकसद यह कि यहां जो भी लोग बाल कटाने, दाढ़ी बनाने आएं, अगरबत्ती और परफ्यूम भी खरीद कर ले जाएं।

अगरबत्ती की गंध से पॉजिटिव फीलिंग होती है

तेज ने लोगों को बताया कि वे यहीं अपने बाल कटवाते हैं। उन्होंने सैलून के अपने मित्र प्रियरंजन और उनकी पत्नी से मिलवाया। प्रियरंजन की पत्नी ने तेज को बताया कि सैलून में कैसी व्यवस्था है। तेज ने कहा कि वे चाहते हैं कि कि लोग अगरबत्ती की गंध से खुद को पॉजिटिव फील करें।

सैलून पहुंचे तेजप्रताप यादव।

सैलून पहुंचे तेजप्रताप यादव।

गरीबों के बाल फ्री में काटिए

तेज ने सैलून चलाने वाले को सलाह देते हुए कहा कि गरीबों को भी अच्छा पहनने और अच्छा बाल कटाने का अधिकार क्यों नहीं है, इसलिए कोई गरीब आए तो आप उनके बाल फ्री में बाल काटिए।

मेकअप से जुड़ी काफी जानकारी रखते हैं तेज

तेज प्रताप ने सैलून की फैसिलिटी जानी और उससे दर्शकों को भी अवगत कराया। स्टीम बाथ से लेकर मसाज तक दिखाया। वीमेंस के लिए पेडिक्योर की भी व्यवस्था। फेसियल रूम किस-किस तरह के शैम्पू इस्तेमाल हो रहे हैं वह जाना। नेल आर्ट को बारीकी से समझा और समझाया। बातचीत से लगा कि तेज को महंगे शैम्पू से लेकर महंगे क्रीम और तरह-तरह के मेकअप की जानकारी काफी है। सैलून के ऑफिस में रखी गाय और बछड़े की मूर्ति दिखाकर कहा इसे रखना शुभ होता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.