BIHARBreaking News

#MUZAFFARPUR : आम लोगों की समस्या से स्वयं को जोड़े कार्यकर्ता : नितिन नवीन

MUZAFFARPUR : पार्टी कार्यकर्ता आम लोगों की समस्या से स्वयं को जोड़कर उसका निदान करवाएं। क्योंकि सरकार और जनता के बीच की कड़ी ही कार्यकर्ता होते है। उक्त बातें बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने जिला में सरकारी कार्यक्रमों के बाद जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्त्ताओ के साथ संवाद के दौरान कही। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने इस दौरान मंत्री का स्वागत अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर किया।

स्वागत करने वालों में प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी, पूर्व विधायक केदार गुप्ता, देवांशु किशोर,अशोक सहनी, जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, चंदा देवी, जिला मंत्री रविकांत सिन्हा, संजीव झा, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार,आलोक राजा, संचित शाही, मीडिया प्रभारी सम्राट कुमार, धनंजय झा,सुजीत कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष नचिकेता पांडे, महिला मोर्चा अध्यक्ष डा. रागनी रानी, नंद किशोर पासवान, मो अलीमुद्दीन, अभिषेक सौरभ, मनोज नेता, आनंद सिंह राठौर, अमरेश विपुल, राजा सिंह, नीलम सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने नगर निगम के वार्ड संख्या 2 के ब्रज बिहारी प्रसाद लेन को आरसीडी में अधिगृहीत कर सड़क निर्माण यथा शीघ्र कराने का ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.