BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार : से’क्स स्कैंडल का खुलासा, 15 गिर’फ्तार, रंगरलियां मनाने पहुंचे थे

ज्ञान की धरती बोधगया में पुलिस ने सेक्स स्कैंडल का भं’डाफो’ड़ किया है। इससे भगवान बुद्ध की धरती श’र्मसार हुई है। रंगरेलियां मनाने के चक्कर में पहुंचे 13 लड़कों को पुलिस ने गिर’फ्तार कर लिया। दो अन्य की भी गिरफ्’तारी हुई है। इस मामले मे एक पत्रकार का भी नाम सामने आया है।

गिरआ’फ्तार किए गए 15 लड़कों में से एक धंधे का सरगना और उसका सहयोगी भी शामिल है। सरगना के मोबाइल वाट्सएप ग्रुप में बोधगया और उसके आसपास के सफेदपोश के नाम उजागर हुए हैं, जिन्होंने सरगना से संपर्क कर रंगरेलियां मनाई है। हालांकि, पुलिस ने सफेदपोशों के नाम उजागर नहीं किए हैं। एक स्थानीय पत्रकार का भी नाम सामने आया है। अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वह फरार है।

कोलकाता से लायी जाती थी लड़कियां

एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि बीते दिनों पुलिस ने रंगरेलियां मना रहे एक कुख्यात अपराधी और महिमा गेस्ट हाउस के मैनेजर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में जानकारी मिली है कि मुकेश उर्फ सुरेश ठाकुर और उसका सहयोगी शिव शंकर कुमार ही सेक्स रैकेट का मुख्य सरगना है। वहीं, गेस्ट हाउस के लिए कोलकाता के रेड लाइट एरिया सोनागाछी से लड़कियों को लाया जाता था। इसके बाद ग्राहक उपलब्ध कराया जाता था। इस पर पुलिस ने मुकेश उर्फ सुरेश ठाकुर और शिव शंकर कुमार को जिले के बेलागंज थानाक्षेत्र के बेलागंज गांव से उठा लिया।

कॉल के आधार पर लोगों को पकड़ा

मुकेश और शिवशंकर ने पूछताछ के दौरान कई जानकारियों का खुलासा किया है। उसने यह बताया कि कुछ ग्राहक महिमा गेस्ट हाउस से सटे मकान में आज ही आने को बेताब हैं। उस मकान में इस धंधे का संचालन महिमा गेस्ट हाउस का मालिक ही करता है। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और जैसे- जैसे रंगरेलियां मनाने वालों के कॉल मुकेश के मोबाइल फोन पर आते गए, वैसे-वैसे उन्हें बताया गया कि ‘माल’ है आ जाओ। साथ ही पुलिस ने गेस्ट हाउस और उससे सटे मकान के पास जाल बिछाया। इस तरह पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि मुकेश लड़कियों की तस्वीर अपने ग्राहकों को भेजता था। हर एक लड़की की कीमत अलग-अलग रखता था। ग्राहक जैसा सिलेक्ट करते थे। वैसी ही लड़कियां पेश की जाती थी। इस बात की पूरी डिटेल मुकेश के वाट्सएप ग्रुप में प्रमाण सहित मौजूद हैं। यही नहीं सफेदपोश के साथ हुई डील के भी प्रमाण भी मुकेश के वाट्सएप ग्रुप में उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.